बदरीनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। एक ओर जहां श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं मंदिर में उमड़ रही भीड़ और लंबी कतारों के कारण कई बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मेरठ से बदरीनाथ धाम पहुंचीं एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से धाम में रुकी हुई थीं। भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए मंदिर परिसर तक पहुंचीं, लेकिन लंबी कतार होने के कारण दर्शन नहीं हो पाए। आखिरकार उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा।
ये भी पढे़ं…विकासनगर: स्मैक के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, सामान की आड़ में बेच रहा था नशा, पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा
महिला ने कहा कि भगवान के दर्शन का सौभाग्य नहीं मिल पाया, इसका उन्हें मलाल है, लेकिन बदरीनाथ की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने का अवसर जरूर मिला। उन्होंने कहा कि बर्फ से ढकी चोटियों और खूबसूरत बुग्यालों का दृश्य मन को सुकून देने वाला है।