लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कनाडा:भारतीय मूल के पांच लोग गिरफ्तार; जबरन वसूली, गोलीबारी और ड्रग्स तस्करी समेत कई आरोप; पुलिस ने क्या कहा? – Canada 5 Indians Arrested Extortion Arson Lawrence Bishnoi Gang Link

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कनाडा में भारतीय मूल के पांच लोगों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उन पर लगाए गए आरोपों में गोलीबारी, आगजनी, हथियारों की तस्करी और ड्रग्स से जुड़े अपराध शामिल हैं। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां एक ऑटो डीलरशिप की 16 महीने तक चली जांच के बाद की गईं। इस डीलरशिप के सह-मालिकों ने जून 2025 में जबरन वसूली की मांग की शिकायत की थी, जिसके बाद लैंगली और सरे में स्थित डीलरशिप पर आगजनी और गोलीबारी की दो घटनाएं भी हुई थीं।

पुलिस ने इन पांचों आरोपियों को विदेशी नागरिक बताया है। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक, 23 वर्षीय संकेत सिंगला, भारत का रहने वाला है। पुलिस द्वारा कनाडा में एंट्री जांच के दौरान उसे गुरुवार को टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों में साहिल (24), सिमरनजीत सिंह (24) और हर्ष (21) (जो सभी ब्रिटिश कोलंबिया के रहने वाले हैं) और जगदीप सिंह (24) (जो ओंटारियो का रहने वाला है) को सरे में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें: आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: साहिल के पिता आजाद मैदान में क्यों नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन? वकील ने बताया

पुलिस ने क्या आरोप लगाया?

पुलिस ने बताया कि पांचो आरोपी अभी हिरासत में हैं। ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने गुरुवार को पांचों पर जबरन वसूली का आरोप लगाया। कुछ आरोपियों पर हथियारों, आगजनी, विस्फोटकों और कोकीन की तस्करी से जुड़े अतिरिक्त आरोप भी हैं। सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगला और सिमरनजीत सिंह ने विस्फोटक से एक वाहन को नुकसान पहुंचाया और संपत्ति को नष्ट करने या नुकसान पहुंचाने के इरादे से ऑटो शॉप में मोलोटोव कॉकटेल फेंका। रिपोर्ट में कहा गया है कि साहिल पर कोकीन की तस्करी और प्रतिबंधित हथियारों के तस्करी के आरोप भी हैं।

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान चार हथियार, गोला-बारूद और मैगजीन के साथ-साथ संदिग्ध फेंटानिल, कोकीन और अफीम भी जब्त की गई। उनके मुताबिक जांच के दौरान जुटाए गए सबूत ब्रिटिश कोलंबिया और अल्बर्टा में जबरन वसूली और हिंसा के अन्य मामलों से भी जुड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: केरलम: नौ साल की बच्ची के पेट में रहता था दर्द, सर्जरी के बाद जो निकला उसे देख डॉक्टर भी रह गए हैरान

क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन?

कैनेडियन प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ये गिरफ्तारियां उन मामलों से जुड़ी हैं जिनकी जांच पिछले साल पूरे प्रांत में जबरन वसूली विरोधी टास्क फोर्स के गठन के बाद की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जबरन वसूली के ज्यादातर मामलों में कारोबारियों और दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों को धमकाया गया है। बीसी जबरन वसूली टास्क फोर्स के चीफ सुपरिटेंडेंट डंकन पाउंड ने बताया कि कोर्ट की कार्यवाही के दौरान यह पता चलेगा कि इन मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग शामिल था या नहीं।

बता दें कि कनाडा सरकार ने सितंबर, 2025 में ही जेल में बंद भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। फिलहाल बिश्नोई अभी अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपकमिंग कार:क्या बदल जाएगा होंडा एलिवेट का अंदाज? फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी, जानें भारत में कब होगी लॉन्च – Honda Elevate Facelift Official Teaser Out, Check Launch Date, New Features

न हाथ मिलाया, न नाम लेने की जरूरत समझी:श्रेयस ने नहीं दी सैम अयूब को तवज्जो, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में क्या कहा – Shreyas Iyers Blunt Remark On Saim Ayub After Indias Gold-medal Win Over Pakistan

चार हत्याओं से दहशत:बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट – Grandparents And Mother Killed In A Stick Attack, Five Injured

सपा कार्यकर्ता भिड़े:गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़; देखें वीडियो – Uproar At Samajwadi Party Press Conference In Gorakhpur; Sp Leaders Clash With Each Other

एक्सप्लेनर:चीन में इंसानों की जगह एआई से प्यार कर रहे लोग, दोस्ती से आगे बढ़े; सरकार ने की सजा देने की तैयारी – Explainer: In China, People Are Falling In Love With Ai, Moving Beyond Friendship; Govt Prepares Tough Rules

खबरों के खिलाड़ी:यूपी में राज्यसभा चुनाव बना ‘शक्ति प्रदर्शन’, अखिलेश के किस ‘मास्टर स्ट्रोक’ से गरमाई सियासत – Khabaron Ke Khiladi Rajya Sabha Election 2026 Up Samajwadi Party Vs Bjp Akhilesh Yadav Expert Analyse

Leave a Comment