लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक्सप्लेनर:चीन में इंसानों की जगह एआई से प्यार कर रहे लोग, दोस्ती से आगे बढ़े; सरकार ने की सजा देने की तैयारी – Explainer: In China, People Are Falling In Love With Ai, Moving Beyond Friendship; Govt Prepares Tough Rules

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चीन दुनिया में एआई की रेस में सबसे आगे निकलने का सपना देख रहा है, लेकिन इसी तकनीक का एक नया रूप अब उसकी चिंता बढ़ा रहा है। लोग एआई से सिर्फ सवाल नहीं पूछ रहे, बल्कि उससे दोस्ती कर रहे हैं, अपनी निजी बातें बता रहे हैं और उसे साथी तक मानने लगे हैं। 

ऐसे में सवाल उठता है कि चीन में एआई का कितना इस्तेमाल होता है? एआई कंपैनियन क्या है? चीन में इसका बाजार कितना बड़ा है? सरकार क्यों चिंतित है? लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है?

चीन में एआई का उपयोग कैसे बढ़ रहा है?

चीन के इंटरनेट नेटवर्क सूचना केंद्र की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 के अंत तक देश में 70 करोड़ से ज्यादा लोग जेनेरेटिव एआई का इस्तेमाल कर रहे थे। यह चीन की आधी से ज्यादा आबादी के बराबर है। दिसंबर 2025 के अंत में जेनेरेटिव एआई यूजर्स की संख्या करीब 60.2 करोड़ थी और इसकी पहुंच 42.8 प्रतिशत थी। यानी कुछ ही महीनों में यूजर्स की संख्या में करीब 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

एआई का इस्तेमाल सिर्फ बातचीत या जानकारी लेने तक सीमित नहीं है। करीब 76 प्रतिशत यूजर्स एआई से सवालों के जवाब लेते हैं। 48 प्रतिशत तस्वीरों और वीडियो से जुड़े कामों के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। करीब 38 प्रतिशत टेक्स्ट से जुड़े काम करते हैं, जबकि 33 प्रतिशत लोग काम का सारांश, मीटिंग नोट्स और प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए एआई का इस्तेमाल करते हैं।

चीन की एआई क्षमता सिर्फ यूजर्स की संख्या तक सीमित नहीं है। जून 2026 तक देश की इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग क्षमता 2,185 ईफ्लॉप्स पहुंच गई थी, जो एक साल पहले की तुलना में 177 प्रतिशत ज्यादा थी। डीपसीक और मूनशॉट एआई जैसी चीनी कंपनियां बड़े एआई मॉडल भी विकसित कर रही हैं।

एआई और जेनेरेटिव एआई में क्या अंतर?

एआई यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता ऐसी तकनीक है जो मशीनों को इंसानों की तरह सीखने, समझने और फैसला लेने में सक्षम बनाती है, जबकि जेनेरेटिव एआई इसी का एक प्रकार है, जो नई सामग्री जैसे टेक्स्ट, तस्वीर, वीडियो, आवाज और कोड तैयार कर सकता है। आसान शब्दों में, एआई मशीन को समझदार बनाता है, जबकि जेनेरेटिव एआई उस समझ के आधार पर नई चीजें भी बना सकता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

न हाथ मिलाया, न नाम लेने की जरूरत समझी:श्रेयस ने नहीं दी सैम अयूब को तवज्जो, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में क्या कहा – Shreyas Iyers Blunt Remark On Saim Ayub After Indias Gold-medal Win Over Pakistan

चार हत्याओं से दहशत:बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट – Grandparents And Mother Killed In A Stick Attack, Five Injured

सपा कार्यकर्ता भिड़े:गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़; देखें वीडियो – Uproar At Samajwadi Party Press Conference In Gorakhpur; Sp Leaders Clash With Each Other

कनाडा:भारतीय मूल के पांच लोग गिरफ्तार; जबरन वसूली, गोलीबारी और ड्रग्स तस्करी समेत कई आरोप; पुलिस ने क्या कहा? – Canada 5 Indians Arrested Extortion Arson Lawrence Bishnoi Gang Link

खबरों के खिलाड़ी:यूपी में राज्यसभा चुनाव बना ‘शक्ति प्रदर्शन’, अखिलेश के किस ‘मास्टर स्ट्रोक’ से गरमाई सियासत – Khabaron Ke Khiladi Rajya Sabha Election 2026 Up Samajwadi Party Vs Bjp Akhilesh Yadav Expert Analyse

बंगाल:’पूर्व सीएम के पैर में चोट लगने के दावों की फिर से होगी जांच’, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने क्या किया दावा? – Wset Bengal Nandigram Mamata Banerjee Injury Fake Claims Reprobe Suvendu Adhikari

Leave a Comment