लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बंगाल:’पूर्व सीएम के पैर में चोट लगने के दावों की फिर से होगी जांच’, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने क्या किया दावा? – Wset Bengal Nandigram Mamata Banerjee Injury Fake Claims Reprobe Suvendu Adhikari

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल सरकार 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने के झूठे दावों की फिर से जांच शुरू करेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को इसका एलान किया। राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अधिकारी ने दावा किया कि बनर्जी ने चुनाव के दौरान अपनी चोट का नाटक किया था।

अधिकारी ने बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस द्वारा जारी एक मेडिकल रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने 2021 में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लगने का नाटक किया था। हमारे पास मेडिकल रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि फ्रैक्चर या हड्डी खिसकने (डिसलोकेशन) का कोई सबूत नहीं था। हम इस मामले की जांच शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी: सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा?

अधिकारी ने क्या कहा?

सीएम ने कहा कि उनके झूठे आरोपों ने नंदीग्राम के लोगों का अपमान किया। नौ अक्तूबर को आदर्श आचार संहिता हटने के बाद मैं और जानकारी सामने लाउंगा। बता दें कि नंदीग्राम में छह अक्तूबर को उपचुनाव होगा और नतीजे नौ अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। अधिकारी ने नंदीग्राम-दो डेवलपमेंट ब्लॉक के बिरुलिया बाजार में एक रैली को संबोधित किया।

यह वही जगह है जहां पांच साल पहले बनर्जी को चोट लगी थी। बनर्जी (जो उस समय मुख्यमंत्री थीं) को 10 मार्च, 2021 को चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम के बिरुलिया इलाके के रेयापारा में बाएं पैर और कमर में चोट लगी थी।

ममता बनर्जी ने क्या दावा किया?

बनर्जी ने शुरू में कहा था कि कुछ अज्ञात लोगों ने जानबूझकर उन्हें उनकी खुली कार के दरवाजे की तरफ धकेल दिया, जिससे दरवाजा जोर से उनके बाएं पैर से टकराया और भारी भीड़ के बीच उनका पैर कुचल गया। बाद में अस्पताल से जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि जब वह समर्थकों का अभिवादन कर रही थीं उसी समय भारी भीड़ उनकी कार की ओर दबाव बनाने लगी, जिससे उनका पैर कुचल गया और वह घायल हो गईं।

जांच में पता चला कि उनके बाएं टखने और पैर की हड्डी और लिगामेंट में गंभीर चोटें आई थीं, साथ ही उनके दाहिने कंधे, बांह, गर्दन और कमर में भी चोट और दर्द था। इसके बाद उन्हें तुरंत कोलकाता वापस लाया गया और सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव: सीएम शुभेंदु ने ममता पर कसा तंज, कहा- टीएमसी का नाम-सिम्बल मिट गया, लोगों से क्या की अपील?

कई तरह की जांच के बाद, 12 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनके बाएं पैर पर प्लास्टर लगा हुआ था और उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर ही अपना आगे का चुनाव प्रचार जारी रखा। तृणमूल कांग्रेस ने उन चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी; पार्टी ने 294 में से 216 सीटें जीतीं और BJP को 77 सीटों पर ही रोक दिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

न हाथ मिलाया, न नाम लेने की जरूरत समझी:श्रेयस ने नहीं दी सैम अयूब को तवज्जो, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में क्या कहा – Shreyas Iyers Blunt Remark On Saim Ayub After Indias Gold-medal Win Over Pakistan

चार हत्याओं से दहशत:बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट – Grandparents And Mother Killed In A Stick Attack, Five Injured

सपा कार्यकर्ता भिड़े:गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष को मारा थप्पड़; देखें वीडियो – Uproar At Samajwadi Party Press Conference In Gorakhpur; Sp Leaders Clash With Each Other

एक्सप्लेनर:चीन में इंसानों की जगह एआई से प्यार कर रहे लोग, दोस्ती से आगे बढ़े; सरकार ने की सजा देने की तैयारी – Explainer: In China, People Are Falling In Love With Ai, Moving Beyond Friendship; Govt Prepares Tough Rules

कनाडा:भारतीय मूल के पांच लोग गिरफ्तार; जबरन वसूली, गोलीबारी और ड्रग्स तस्करी समेत कई आरोप; पुलिस ने क्या कहा? – Canada 5 Indians Arrested Extortion Arson Lawrence Bishnoi Gang Link

खबरों के खिलाड़ी:यूपी में राज्यसभा चुनाव बना ‘शक्ति प्रदर्शन’, अखिलेश के किस ‘मास्टर स्ट्रोक’ से गरमाई सियासत – Khabaron Ke Khiladi Rajya Sabha Election 2026 Up Samajwadi Party Vs Bjp Akhilesh Yadav Expert Analyse

Leave a Comment