लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या हमलावर अकेला नहीं था?:फ्लाईदुबई मामले की जांच में नया खुलासा; सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक आई सामने – Flydubai Case New Theory Emerge In Investigation Attacker Was Not Lone Israel Security Flaws

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्लाईदुबई के विमान को क्रैश कराने की साजिश के मामले में जांच चल रही है और जांच एजेंसियां हरसंभव एंगल की जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या आरोपी दिमागी तौर पर अस्थिर था या फिर वह चरमपंथी था और साजिशन विमान को क्रैश कराना चाहता था। जांच में पता चला है कि आरोपी कट्टरपंथी मिजाज का था और वह महिला सहकर्मियों से हाथ मिलाने से भी परहेज करता था। 

चरमपंथ के प्रभाव में था आरोपी पायलट

इस्राइली मीडिया चैनल हायोम के मुताबिक आरोपी हाल के वर्षों में किसी चरमपंथी प्रचारक के प्रभाव में था, जो धर्म के नाम पर आत्मघाती हमलों के लिए प्रेरित करता था। इससे पहले इस्राइल हायोम ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि ओमान के ग्रैंड मुफ्ती शेख अहमद बिन हमद अल खलीली ने बार-बार इस्राइल के खिलाफ बयानबाजी की है। उन्होंने 7 अक्तूबर 2023 के हमास के हमले का भी समर्थन किया था। ऐसे में जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया या फिर किसी इस्लामी आतंकी समूह ने उसकी मदद की। 

11 सितंबर के हमले की तरह बना सकता था एयर बेस को निशाना

जांच में पता चला है कि आरोपी सह-पायलट ने नौ महीने पहले ही फ्लाईदुबई में काम शुरू किया था। ऐसे में जांच की जा रही है कि क्या वह किसी मिशन के तहत ही एयरलाइंस से जुड़ा था या नहीं। गौरतलब है कि फ्लाईदुबई, इस्राइल को सेवाएं देने वाली दो अमीराती एयरलाइंस में से एक है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी विमान को या तो जॉर्डन के रेगिस्तान में क्रैश करना चाहता था, जहां विमान तेजी से नीचे की तरफ गया था या फिर वह 11 सितंबर के हमले की तहत किसी लक्ष्य से विमान को टकराना चाहता था। आरोपी के निशाने पर अमेरिका को सैन्य अड्डे, इस्राइल के परमाणु ठिकाने या इस्राइली वायु सेना के बेस हो सकते थे। 

इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक आई सामने

फ्लाईदुबई मामले में इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल जिन देशों के इस्राइल के साथ संबंध नहीं है, उन देशों के पायलटों को तेल अवीव उड़ान भरने पर प्रतिबंध है। हालांकि इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों ने इसे सख्ती से लागू नहीं किया। फ्लाईदुबई मामले से इस चूक का खुलासा हुआ है।

ओमान के इस्राइल के साथ संबंध नहीं हैं। ऐसे में ओमान के पायलट को इस्राइल जाने वाले विमानों को उड़ाने की अनुमति नहीं है। हालांकि हाल के वर्षों में कई बार ओमान के पायलटों ने तेल अवीव के लिए उड़ान भरी। इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों ने सभी एयरलाइंस को अपने नियम की जानकारी दी हुई थी, लेकिन इसे लागू करने की जिम्मेदारी भी सुरक्षा एजेंसियों ने एयरलाइंस पर ही छोड़ दी थी। जिसके चलते नियम का पालन नहीं हो सका और कई एयरलाइंस ने इस्राइल के दुश्मन देशों के पायलटों को भी तेल अवीव उड़ान भरने की इजाजत दी। इस लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हालांकि अब सरकार ने हवाई यात्रा से संबंधित सभी मामलों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेटे ने की थी मां की हत्या:26 महीने तक पुलिस को छकाता रहा बेटा, अब खुला रामबेटी की मौत का राज, सब रह गए हैरान – Son Had Murdered His Mother Case Solved After 26 Months

आरआरसी:भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, कितना मिलेगा स्टाइपेंड? जानें कौन कर सकता है आवेदन – Rrc Nwr Apprentice Recruitment 2026 Railway Announces 2008 Apprentice Training Slots Apply From October 7

ट्रैफिक जाम की टेंशन खत्म:हवा में दौड़ेगी यह स्काई बस, नितिन गडकरी ने दिखाया नया विजन; क्या बदल जाएगा सफर? – Skybus Concept: Gadkari Showcases Elevated Electric Pods; This Future Urban Transport?

पीएम मोदी ने कैप्टन मच्छार से बात की:बातचीत के दौरान भावुक हुए भारतीय पायलट, बोले- हम सबको हनुमान जी ने बचाया – Pm Modi Speaks To Flydubai Indian Pilot Smit Machchar Who Save Hundreds Of Life

गांधी जयंती:राहुल बोले- उन्होंने हमें अन्याय के आगे कभी न झुकना सिखाया, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि – Gandhi Jayanti Congress Leader Tribute Rahul Kharge

गोविंदा-कोमल रानी: डेटिंग रूमर्स के बीच चीची संग रोमांटिक अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस, दिखाई ‘रूपा’ की पहली झलक – Komal Rani Swarnkar Govinda Upcoming Movie Roopa First Look Out Amid Their Dating And Linkup Rumours

Leave a Comment