लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एफसीआरए बिल:जेपीसी के कामकाज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र में पार्टी ने क्या की मांग? – Fcra Amendment Bill 2026 Kc Venugopal Writes Lok Sabha Speaker Om Birla Over Jpc Functioning

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर ‘फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026’ की जांच कर रही जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (जेपीसी) के कामकाज पर चिंता जताई है। उन्होंने इस पर व्यापक बातचीत की मांग की है। अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में वेणुगोपाल ने एफसीआरए बिल, 2026 पर जेपीसी के कामकाज को लेकर लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक बेहद संवेदनशील बिल है, जिसका अल्पसंख्यकों और सिविल सोसाइटी समूहों के संवैधानिक अधिकारों पर व्यापक असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: ‘पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते’: दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला, समय के साथ तय होंगे मानक

कांग्रेस ने क्या मांग की?

उन्होंने कहा कि जेपीसी का मकसद सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से इनपुट लेना और दोबारा पेश करने से पहले ड्राफ्ट बिल की बारीकी से जांच करना था। वेनुगोपाल ने सवाल उठाया कि क्या व्यापक फीडबैक और जांच प्रक्रिया अपनाई गई है? हमारा मानना है कि जेपीसी से निकलने वाला कोई भी बिल त्रुटिहीन होना चाहिए और संसद को यह भरोसा होना चाहिए कि यह एक सघन परामर्श प्रक्रिया से गुजरा है। ऐसा सुनिश्चित किए बिना जोपीसी का कोई महत्व नहीं है और संसद के साथ धोखा है। अपने पत्र में वेणुगोपाल ने स्पीकर से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि कमेटी एक सघन परामर्श प्रक्रिया अपनाए, जिसमें एनजीओ, चैरिटेबल संस्थाओं, धार्मिक निकायों, स्वैच्छिक संगठनों, कानूनी विशेषज्ञों और राज्य सरकारों से लिखित सबमिशन और मौखिक साक्ष्य भी शामिल हों। वेणुगोपाल ने स्पीकर से बिल के हर क्लॉज पर विस्तृत चर्चा के लिए पर्याप्त समय की भी मांग की। उन्होंने कहा कि संसद को यह भरोसा होना चाहिए कि सदन में विचार किए जाने से पहले इस कानून की बारीकी से जांच की गई है।

जेपीसी को कब भेजा गया बिल?

बता दें कि 12 अगस्त को एफसीआरए बिल 31 सदस्यों वाली जेपीसी को भेजा गया था। समिति से संसद के शीतकालीन सत्र से पहले अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था। कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब जेपीसी के कई सदस्य बिल की जांच करने और जनता की राय लेने के लिए और समय की मांग कर रहे हैं। विपक्ष के सदस्यों ने समिति की 12 अक्टूबर की बैठक को कम से कम चार सप्ताह के लिए टालने और स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लेने की अवधि को भी चार सप्ताह तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें: बीएसएफ: रोजगार मेले में पीएम मोदी से नियुक्ति पत्र पाने वाले 400 जवान हुए नौकरी से बाहर, करेंगे भूख हड़ताल

डीएमके भी कर चुकी है मांग

डीएमके सांसद पी. विल्सन ने अलग से मांग की है कि समिति द्वारा स्टेकहोल्डर्स से आपत्तियां और सुझाव भी मांगे जाए। उनका तर्क है कि सात दिन का समय संगठनों और विशेषज्ञों के लिए विस्तृत सुझाव तैयार करने के लिए अपर्याप्त था। जेपीसी, बिल की जांच के लिए अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ पहले ही चर्चा कर चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, अभी 14,440 सक्रिय एफसीआरए खाते हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि ‘गहन परामर्श प्रक्रिया’ के बिना जेपीसी का कोई खास मकसद पूरा नहीं होगा और उन्होंने स्पीकर से आग्रह किया कि संसद में बिल पर विचार करने से पहले इसकी व्यापक जांच सुनिश्चित की जाए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गाजियाबाद:नीति खंड-1 में ऑनलाइन डिलीवरी एप के स्टोर में भीषण आग, बराबर की दुकान भी चपेट में – Fire Breaks Out At Online Delivery App Store In Ghaziabad

दिल्ली में पकड़ा गया विदेश भेजने वाला फर्जी ऑफिस:19 पासपोर्ट, 10 एटीएम और सोना बरामद, 46 लोगों से हुई ठगी – Visa Fraud Racket Busted In Delhi Two Arrested For Defrauding 46 People

नुसरत भरूचा:काम के सिलसिले में बाली पहुंची एक्ट्रेस हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में इलाज जारी; जानें अपडेट – Nushrratt Bharuccha Meets With An Accident In Bali Hospitalised After Suffering An Injury

फिर चर्चा में नो हैंडशेक नीति:क्या एशियन गेम्स के फाइनल में भी कायम रहेगा भारत का रुख? क्या कहते हैं नियम – India Vs Pakistan Asian Games Final Match Handshake Question Ahead Of Another Showdown Know All Details

कैप्टन स्मित मच्छार:जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान, रवीना-सोनम से कंगना तक; सितारों ने किया पायलट को सलाम – Raveena Kangana Sonam Kapoor And Others Praise Captain Smit Machchhar Bravery In Flydubai Mid Air Incident

सैमसंग जल्द लाएगा अपना पहला स्मार्ट ग्लास: मेटा के एआई चश्मे से होगी टक्कर, गूगल जेमिनी का मिलेगा सपोर्ट – Samsung Ai Glasses November Launch Intelligent Eyewear Gemini Ai Galaxy Phone

Leave a Comment