लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ब्रिगेडियर और बेटे पर हमला:आरोपियों ने पिता-पुत्र को पीटा, पुलिस बनीं रही मूकदर्शक, जांच अधिकारी लाइन हाजिर – Attack On Brigadier And Son Accused Beat Father And Son Police Stood By As Mute Spectators Investigating Offic

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी दिल्ली में वसंत विहार स्थित वसंत एनक्लेव में आर्मी में ब्रिगेडियर और उनके पुत्र पर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि घर के बाहर लग्जरी कार में बैठकर शराब पी रहे दो युवकों का जब ब्रिगेडियर ने विरोध किया तो आरोपियों ने 8-10 लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। दावा है कि घटना के वक्त पुलिस बदमाशों को रोकने की बजाय मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। आरोप है कि पुलिस ने घटना के दो दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, लापरवाही बरतने की वजह से जांच अधिकारी थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे ब्रिगेडियर परमिंदर सिंह अरोड़ा अपने बेटे तेजस और पत्नी नताशा के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। तभी उनकी नजर मर्सिडीज कार में बैठे दो युवकों पर पड़ी। दोनों युवक खुलेआम शराब पी रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक को बुरा लग गया। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

थोड़ी देर में 7-8 अन्य युवक कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही ब्रिगेडियर के बेटे पर हमला कर दिया। बेटे की पिटाई होते देख जब ब्रिगेडियर ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इस मामले को रक्षा मामलों के जानकार अशोक बिजलवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उठाया। उन्होंने घटना से जुड़े कुछ फोटो और आरोपियों की कार का नंबर भी साझा किया।

मूकदर्शक बनीं रही पुलिस, बदमाश करते पिटाई

ब्रिगेडियर की पत्नी नताशा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। नताशा के अनुसार, मारपीट के दौरान 112 नंबर पर कॉल की गई, जिसके बाद पीसीआर की गाड़ी मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं की। न ही पीड़ितों को तुरंत राहत दी। पूरी घटना पीसीआर के सामने ही होती रही और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

काफी देर तक पत्नी थाने में बैठी रही

घटना के बाद घायल ब्रिगेडियर और उनका बेटा वसंत विहार थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। बेटे को ज्यादा चोट आने की वजह से ब्रिगेडियर उन्हें आर्मी अस्पताल लेकर गए। उस दौरान उनकी पत्नी थाने में शिकायत लेकर बैठी रही। काफी देर बैठने के बाद पीड़िता शिकायत देकर परिवार के साथ घर लौट आई। वहीं, घटना के दो दिन बाद सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस ने पीड़िता नताशा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास:पहली बार चाइना मास्टर्स का खिताब जीता, फाइनल में चीन की जोड़ी को हराया – Satwik-chirag Break China Masters Jinx, Crowned Champions After Win Vs Hi-ren

अमित शाह का बड़ा दावा:2019 से 274 भगोड़ों का प्रत्यर्पण; बताया 2014 में पीएम मोदी के सामने थी क्या चुनौतियां? – Amit-shah-tells-achievements-goa-274 Fugitives Extradited Since 2019-outlines-challenges-pm-modi-faced-in-2014

गजब कारनामा:कोटा में भगवान हनुमान बने मतदाता, वोटर लिस्ट में लगी फोटो; अब जगदीश की तलाश में जुटा प्रशासन – Before The Municipal Elections, Blos Are Busy Searching For Hanuman Ji

दुर्घटना:अफ्रीकी देश केप वर्डे में सड़क हादसा, फोगो द्वीप के पहाड़ी इलाके में बस दुर्घटनाग्रस्त; 25 की मौत – At Least 25 People Dead In A Bus Crash In Cape Verde’s Fogo Island, Officials And Media Say

बिग बॉस 20 लाइव:आज से शुरू होगा रियलिटी शो, कुछ ही देर में सलमान करवाएंगे घरवालों से मुलाकात – Bigg Boss 20 Live: Contestants Entry Salman Khan Show Latest Updates

डॉक्टरों से गाली-गलौच, स्टाफ को थप्पड़:17 के खिलाफ केस; पालघर अस्पताल में सीटी स्कैन को लेकर क्यों भिड़े लोग? – Maharashtra Palghar Hospital Clash Ct Scan Govinda 17 Booked

Leave a Comment