लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुल्हन बनने वाली हैं तो डाइट में शामिल करें ये जूस, चेहरे पर दिखेगा नेचुरल ग्लो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Juice for Glowing Skin: शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है. इस दिन हर होने वाली दुल्हन चाहती है कि उसकी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आए. इसके लिए कई लड़कियां फेशियल, फेस मास्क और अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं. लेकिन स्किन का ख्याल सिर्फ बाहर से रखना ही काफी नहीं है. आप दिनभर क्या खाती-पीती हैं, इसका भी आपकी ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है. अगर आपकी शादी भी जल्द होने वाली है तो अपनी डाइट में सेब, चुकंदर और गाजर से बना ABC जूस शामिल कर सकती हैं. इन तीनों चीजों में अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं. फलों और सब्जियों से मिलने वाले विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए जरूरी होते हैं. हालांकि, इस जूस को किसी जादुई ड्रिंक की तरह नहीं देखना चाहिए. सिर्फ इसे पीने से चेहरे पर तुरंत ग्लो आ जाएगा या पिंपल्स खत्म हो जाएंगे, ऐसा वैज्ञानिक तौर पर साबित नहीं है.

पटना की मेघा भी पीती हैं चुकंदर का जूस

दुल्हन बनी महिला और ABC जूस की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI
दुल्हन बनी महिला और ABC जूस की सांकेतिक तस्वीर, PC -AI

पटना की रहने वाली मेघा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. हमारे साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अपनी स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए चुकंदर का जूस पीती हैं. मेघा के मुताबिक, इसे पीने से उन्हें अपनी सेहत ठीक रखने में भी मदद मिलती है और उन्हें अपनी स्किन में भी ग्लो नजर आता है.

हालांकि, हर व्यक्ति के शरीर पर किसी चीज का असर एक जैसा हो, यह जरूरी नहीं है. इसलिए जूस के साथ रोज की डाइट में फल, सब्जियां, पर्याप्त पानी और संतुलित खाना शामिल करना भी जरूरी है.

क्या है ABC Juice ?

ABC Juice का नाम Apple, Beetroot और Carrot यानी सेब, चुकंदर और गाजर के नाम से बना है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसमें चाहें तो थोड़ा अदरक और नींबू भी मिला सकती हैं.

सेब से स्वाद और कुछ जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, वहीं गाजर और चुकंदर भी डाइट में शामिल करने के लिए अच्छे विकल्प हैं. फलों और सब्जियों में मौजूद अलग-अलग पोषक तत्व शरीर के सामान्य स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं.

ABC Juice बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

  • 1 मध्यम चुकंदर
  • 2 मध्यम गाजर
  • 1 सेब
  • आधा इंच अदरक
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • आधा कप पानी
  • थोड़ा काला नमक या सेंधा नमक

ऐसे बनाएं ABC Juice

सबसे पहले चुकंदर, गाजर और सेब को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. सेब के बीज निकाल दें. अब मिक्सी में चुकंदर, गाजर, सेब, अदरक और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.

अगर आप फाइबर के साथ इसे पीना चाहती हैं तो इसे बिना छाने भी ले सकती हैं. वरना मोटी छलनी से छान लें. आखिर में नींबू का रस और स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक मिला सकती हैं. जूस तैयार होने के बाद इसे ताजा ही पीना बेहतर रहेगा.

ब्राइडल डाइट में क्यों शामिल कर सकती हैं

ABC Juice में फल और सब्जियां शामिल होती हैं, इसलिए यह आपकी डाइट में पोषक तत्व जोड़ने का एक आसान तरीका हो सकता है. फलों और सब्जियों से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए जरूरी होते हैं. हालांकि, इसे पूरा नाश्ता या संतुलित खाने का विकल्प नहीं मानना चाहिए.

स्किन के लिए कैसे हो सकता है फायदेमंद

फलों और सब्जियों में विटामिन और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के सामान्य स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं. विटामिन C शरीर में कोलेजन बनाने में भी भूमिका निभाता है और पौधों से मिलने वाले आयरन को शरीर में सोखने में मदद करता है.

इसलिए शादी से पहले डाइट में अलग-अलग फल और सब्जियां शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है. लेकिन केवल ABC जूस को पिंपल्स, डार्क सर्कल्स या किसी दूसरी स्किन समस्या का इलाज नहीं माना जा सकता. स्किन से जुड़ी लगातार परेशानी हो तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर है.

कब पी सकती हैं ABC Juice

इसे पीने का कोई एक तय समय जरूरी नहीं है. आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे नाश्ते के साथ या दिन में किसी दूसरे समय ले सकती हैं. अगर आपको खाली पेट जूस पीने से गैस, एसिडिटी या किसी तरह की परेशानी होती है तो खाली पेट लेने से बचें.

शादी से पहले सिर्फ एक जूस पर निर्भर रहने के बजाय अपनी पूरी डाइट पर ध्यान दें. पर्याप्त पानी पिएं, फल-सब्जियां खाएं, नींद पूरी लें और बहुत ज्यादा तला-भुना खाना कम करें. यही छोटी-छोटी आदतें शादी के दिनों में आपको फिट और फ्रेश महसूस कराने में मदद कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: वैक्सिंग के बाद बंप्स और जलन से हैं परेशान? जानें आसान स्किन केयर टिप्स

The post दुल्हन बनने वाली हैं तो डाइट में शामिल करें ये जूस, चेहरे पर दिखेगा नेचुरल ग्लो appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment