लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एनसीईआरटी की नई सामाजिक विज्ञान किताब:मंदिर विध्वंस, सिख गुरुओं का संघर्ष और राम राज्य; क्या पढ़ेंगे छात्र? – Ncert Social Science Textbook: Temple Demolitions, Sikh Gurus Struggles, Ram Rajya; What Will Students Learn?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एनसीईआरटी की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक ‘अंडरस्टैंडिंग सोसायटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ पार्ट-2 में मध्यकालीन भारत के इतिहास को ‘प्रतिरोध और दृढ़ता’ के नजरिये से रखा गया है।

किताब में मंदिरों के विध्वंस और पुनर्निर्माण, विभिन्न क्षेत्रीय शक्तियों के प्रतिरोध, सिख गुरुओं के साथ मुगल सत्ता के टकराव और शासन की भारतीय परंपराओं का उल्लेख है। वहीं, ‘राम राज्य’, ‘सत्यमेव जयते’ और सुप्रीम कोर्ट के आदर्श वाक्य जैसे विषयों को आधुनिक शासन से जोड़ा गया है। पवित्र स्थलों’ से जुड़े हिस्से में काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास का उल्लेख करते हुए किताब बताती है कि मंदिर को अलग-अलग दौर में क्षति पहुंची और उसका पुनर्निर्माण भी हुआ। 

किताब के अनुसार, अकबर के शासनकाल में टोडर मल और राजा मान सिंह से जुड़े संरक्षण के बाद मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, जबकि बाद में औरंगजेब के शासनकाल में इसे फिर नष्ट किया गया। वर्तमान काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण 1780 में अहिल्याबाई होल्कर ने कराया। इसी हिस्से में मंदिरों पर हमलों को ऐतिहासिक संदर्भ में रखा गया है। 

मंदिर पूजा के साथ अर्थव्यवस्था और समाज के केंद्र भी

पुस्तक मंदिरों को सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में भी देखती है। मंदिरों से वास्तुकार, कारीगर, मूर्तिकार, पुजारी, संगीतकार व प्रशासनिक कर्मचारियों को रोजगार मिलता था। कुछ मंदिर वित्तीय संस्थानों की तरह काम करते थे और किसानों, ग्राम सभाओं तथा व्यापारी समूहों को ऋण देते थे। स्थानीय कर संग्रह और कुछ प्रशासनिक या न्यायिक भूमिकाओं का भी उल्लेख किया गया है। शासकों के लिए मंदिरों का संरक्षण राजनीतिक वैधता हासिल करने का एक माध्यम भी था।

मथुरा-वृंदावन में मंदिरों के पुनर्निर्माण का जिक्र

किताब में मंदिरों के संरक्षण और पुनर्निर्माण के उदाहरण भी दिए गए हैं। इसके तहत अहिल्याबाई होल्कर के काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ वृंदावन के गोविंद देवजी मंदिर के संरक्षण का उल्लेख है। बुंदेला शासक वीर सिंह द्वारा मथुरा में केशव देव मंदिर के निर्माण को संरक्षण देने की बात भी कही गई है।

आक्रमणों के दौर में बदली मंदिर वास्तुकला

किताब के अनुसार 16वीं शताब्दी के बाद मंदिरों की वास्तुकला और उनके स्थान में भी बदलाव दिखाई देता है। कई मंदिर अपेक्षाकृत कम दिखाई देने वाली जगहों और संकरी गलियों में बनाए गए। कुछ में ऊंचे शिखरों और बाहरी सजावट के बजाय हवेली जैसी संरचना अपनाई।

ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष पर नजरें: आज भारत के पहले ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग, सूचनाएं लेकर वहीं योजना भी बनेंगी

गुरु अर्जन देव और गुरु तेग बहादुर के बलिदान का भी किया गया जिक्र

इतिहास अध्याय में सिख गुरुओं और मुगल सत्ता के बीच बढ़ते टकराव का भी विस्तार से वर्णन है। किताब के अनुसार 17वीं शताब्दी की शुरुआत से मुगल राज्य का सिख गुरुओं के मामलों में हस्तक्षेप बढ़ा। इसमें गुरु अर्जन देव और गुरु तेग बहादुर के बलिदान तथा गुरु गोबिंद सिंह के दौर के घटनाक्रम का उल्लेख है।

किताब इन घटनाओं को सिख समुदाय में संगठित प्रतिरोध की भावना मजबूत होने से जोड़ती है।

क्षेत्रीय शक्तियों के प्रतिरोध पर जोर

‘रेसिस्टेंस एंड रेसिलेंस’ अध्याय में मेवाड़, अहोम, मराठा, राजपूत, विजयनगर, सिख और जाट शक्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रीय समूहों के प्रतिरोध और राजनीतिक संघर्षों को जगह दी गई है। अध्याय का व्यापक फोकस 1000 से 1700 के बीच बाहरी आक्रमणों के मुकाबले क्षेत्रीय शक्तियों की प्रतिक्रिया, परंपराओं के संरक्षण पर है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीजेपी को मिला वकीलों का साथ:बोले- दमन हुआ तो बिना फीस के लड़ेंगे केस, महाराष्ट्र में प्रदर्शन से पहले एलान – Palghar Lawyers Association Backs Cjp, Offers Free Legal Assistance To Members

संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत:प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें – New Revelations In Post Mortem Report Of Rasik Dularisharan A Disciple Of Saint Premanand

‘मुझे योजनाबद्ध तरीके से सीजे बनने से रोका’:रिटायर्ड जज संजीव शर्मा का पलटवार, मानहानि केस की मांगी अनुमति – Blocked From Becoming Cj Systematically Retired Judge Sanjeev Sharma Fires Back

यूएस:हूती विद्रोहियों को मदद पहुंचाने के आरोप में अमेरिकी इंजीनियर गिरफ्तार, एफबीआई ने कैसे कसा शिकंजा? – Fbi Arrests Energy Department Employee On Charge Of Trying To Support Iran-backed Houthis In Yemen

एमपी:आज रात भोपाल पहुंचेंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन – Mp: Amit Shah To Reach Bhopal Tonight, Attend Gopalak Meet, Open Exhibition On New Criminal Laws

कैंसर के महंगे इलाज पर लगेगी लगाम:जांच से लेकर दवाओं तक के लिए बनेगा नया मानक रोडमैप; सरकार की क्या तैयारी? – Government-cancer-treatment-roadmap-ai-screening-drug-cost-effectiveness-district-centres

Leave a Comment