लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खराब मौसम से भी नहीं डिगा हौसला:बूंदाबांदी के बीच जारी रही वैष्णो देवी की यात्रा, हजारों भक्तों ने किए दर्शन – Bad Weather Did Not Dampen Spirits Vaishno Devi Journey Continued Amid Drizzle Thousands Of Devotees Visited I

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सोमवार को सर्द हवाओं के बीच श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी यात्रा लगातार जारी रही। रविवार रात मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी भी हुई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और वे रात से ही परिवार व मित्रों के साथ मां के दर्शनों के लिए भवन की ओर रवाना होते रहे।

सोमवार को त्रिकुटा पर्वत पर अधिकांश समय बादलों का जमघट बना रहा। इसके चलते कटड़ा से भवन के लिए संचालित होने वाली हेलिकॉप्टर सेवा दिन के अधिकांश समय प्रभावित रही। हालांकि, मौसम में बदलाव के बावजूद बैटरी कार सेवा, घोड़ा-पिट्ठू और पालकी आदि सेवाएं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहीं। वहीं, बाबा भैरवनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं ने रोपवे सेवा का लाभ उठाया और निरंतर भैरव घाटी की ओर रवाना होते रहे।

यात्रा मार्ग पर मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन दल के साथ पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे। संबंधित टीमें यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी करती रहीं ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु बनी रहे। मौसम में बदलाव के बावजूद सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कटड़ा पहुंचकर पंजीकरण करवाया और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ भवन की ओर मां के जयकारे लगाते हुए प्रस्थान किया। 

मौसम के मिजाज को देखते हुए श्रद्धालु अपने साथ हल्के गर्म कपड़े और बरसाती लेकर यात्रा करते नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले समय में बारिश होने की संभावना को देखते हुए यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। सोमवार शाम पांच बजे तक करीब 17 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे, जबकि मां वैष्णो देवी दर्शनों के लिए देशभर के राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियन गेम्स:तीन बेटियों को लेकर समाज ने सुनाए ताने, ड्राइवर पिता ने नहीं मानी हार; अब वित्या ने जीता पदक – Vithya Ramraj Wins Asian Games Bronze, Breaks Pt Usha’s 42-year-old National Record In 400m Hurdles

गोल्डी बराड़ की तलाश में एफबीआई ने बढ़ाई कार्रवाई:10 लाख डॉलर के इनाम का एलान ; किन मामलों में है वांटेड? – Goldy Brar Faces Fbi Crackdown: Named On America’s Most Wanted List, $1 Million Reward For His Arrest

फ्रांस में छात्र आंदोलन से गरमाई सियासत:लेकोर्नू और मेलेनशों आमने-सामने, राष्ट्रपति चुनाव से पहले बढ़ी हलचल – France Student Protests Heat Up Politics: Lecornu And Melenchon Clash Ahead Of Presidential Election

एफबीआई के डिप्टी डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा:एक साल बाद क्यों छोड़ी जिम्मेदारी, ट्रंप और काश पटेल पर क्या कहा? – Fbi Deputy Director Andrew Bailey Resignation Why He Step Down What He Say About Trump And Kash Patel?

भारत-अमेरिका संबंध:ट्रंप ने एस्सार ग्रुप के ₹15 अरब के स्टील प्लांट का किया अनावरण, देश का सबसे बड़ा संयंत्र – Indian Essar Group Steel Plant Iowa Largest In Us History Prez trump Unveils Know Details

रामायण:किस तरह बनी फिल्म? रणबीर कपूर के जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया Bts वीडियो; दिखी शूटिंग की झलक – How Ramayana Got Shoot Makers Release Bts Video On Ranbir Kapoor Birthday

Leave a Comment