लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चेहरे से हाथ-पैर तक ड्राई हो रही है स्किन? घर पर ऐसे बनाएं शिया बटर की क्रीमी क्रीम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Homemade Shea Butter Cream: मौसम बदलते ही त्वचा में रूखापन महसूस होने लगता है. खासकर चेहरे, हाथों, पैरों और कोहनी की स्किन खिंची-खिंची लग सकती है. ऐसे में त्वचा को मॉइश्चर देने के लिए आप घर पर शिया बटर क्रीम बना सकती हैं. इसे तैयार करना काफी आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी आसानी से मिल जाती हैं. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.

शिया बटर क्रीम बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

  • आधा कप अनरिफाइंड शिया बटर
  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल या बादाम का तेल
  • 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 4 से 5 बूंद एसेंशियल ऑयल, जैसे लैवेंडर या रोज. यह पूरी तरह वैकल्पिक है.

सबसे पहले शिया बटर को पिघलाएं

एक कटोरी में शिया बटर और नारियल तेल या बादाम का तेल डालें. अब एक बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसके ऊपर यह कटोरी रख दें. धीमी आंच पर इसे हल्का गर्म करें, ताकि शिया बटर और तेल अच्छी तरह मिल जाएं. मिश्रण को ज्यादा गर्म करने की जरूरत नहीं है.

मिश्रण को थोड़ा ठंडा करें

जब शिया बटर पिघल जाए तो कटोरी को गैस से उतार लें. इसे कुछ देर सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें. इसके बाद करीब 15 से 20 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें. ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह जमे नहीं, बस थोड़ा गाढ़ा हो जाए.

अब एलोवेरा जेल मिलाएं

मिश्रण के थोड़ा गाढ़ा होने पर इसमें एलोवेरा जेल डालें. अगर आप खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इस समय 4 से 5 बूंदें मिला सकती हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

क्रीम को अच्छी तरह फेंटें

अब इस मिश्रण को हैंड बीटर, इलेक्ट्रिक व्हिस्कर या चम्मच की मदद से कुछ मिनट तक फेंटें. फेंटने के बाद इसका टेक्सचर हल्का और क्रीमी हो जाएगा. जब मिश्रण क्रीम जैसा दिखने लगे तो समझ लें कि यह तैयार है.

ऐसे करें क्रीम का इस्तेमाल

तैयार क्रीम को एक साफ और सूखे कांच के जार में रखें. नहाने के बाद या रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा लेकर चेहरे, हाथ, पैर और कोहनी पर लगा सकती हैं. अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है तो चेहरे पर लगाने से पहले थोड़ी मात्रा हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: रूखी स्किन को दें एक्स्ट्रा केयर, नारियल पानी से बनाएं ये Face Mist

The post चेहरे से हाथ-पैर तक ड्राई हो रही है स्किन? घर पर ऐसे बनाएं शिया बटर की क्रीमी क्रीम appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment