लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तेलंगाना:शमशाबाद में कैब चालक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी; पुलिस जांच में जुटी – Hyderabad-shamshabad-cab-driver-alleged-woman-harassment-attempt-to-rob-rs-60000-near-tondupalli-toll-plaza

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में शमशाबाद के पास एक कैब चालक पर 38 वर्षीय महिला यात्री से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उसके 60 हजार रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

एफआईआर के अनुसार, महिला 26 सितंबर को शाम करीब छह बजे जडचेरला से हैदराबाद आने के लिए टैक्सी में सवार हुई थी। उसके पास 60 हजार रुपये नकद थे। शमशाबाद पहुंचने पर चालक ने गच्चीबोवली जाने के लिए 50 रुपये अतिरिक्त देने को कहा। महिला इसके लिए तैयार हो गई।

टोल गेट पार होने पर की बदसलूकी

महिला के मुताबिक, टोंडुपल्ली टोल गेट पार करने के बाद चालक ने ओआरआर सर्विस रोड पर मेडप्लस मेडिकल शॉप के पास गाड़ी रोकी। उसने वहां दवा खरीदी। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे चालक ने कोथवालगुडा सर्विस रोड के पास फिर से गाड़ी रोकी।

एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि चालक ने उसे पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाया तो चालक मौके से फरार हो गया। वह महिला के 60 हजार रुपये वाली गाड़ी को वहीं छोड़ गया।

आरोपी कैब चालक का पता लगाने में जुटी पुलिस

शिकायत के अनुसार, महिला ने घटना के दौरान वाहन से बाहर निकलकर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी थी। शुरुआती जानकारी में चालक पर महिला को सुनसान इलाके की ओर ले जाने और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि अगर वह चालक को दोबारा देखेगी तो उसकी पहचान कर सकती है।

26 सितंबर की रात 11:45 बजे मिली शिकायत के आधार पर आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धाराओं 74, 318(4) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई एच. किशनजी को सौंपी गई है।  पुलिस आरोपी कैब चालक का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एलपीयू में बेकाबू बवाल:इंटरनेट बंद, 10 दिन की छुट्टी, सीएम मान ने दिए ये आदेश; डीजीपी आज संभालेंगे मोर्चा – Lovely Professional University Uproar Punjab Government Internet Services Suspended Dgp Live Update

अमेरिका-चीन संबंध:जब ट्रंप ने जिनपिंग से पूछा- क्या आप खरीदेंगे हथियार? ताइवान कर रहा आपूर्ति का इंतजार – Ambassador-david-perdue-says-donald-trump-asks-xi-jinping-of-us-arms-sale-taiwan-14-billion-weapons-package

The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026 – Entertainment News: Amar Ujala

139 रन…10 चौके…9 छक्के:विराट कोहली के बल्ले ने मचाई तबाही! तिरुवनंतपुरम में बने 13 धांसू रिकॉर्ड्स, जानें – Virat Kohli Creates History With 15,000 Odi Runs: 13 Remarkable Records From Thiruvananthapuram Ind Vs Wi Odi

समरसता व भाईचारे का संदेश:सिंघल जी का जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित, व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक अहम – Ashok Singhal Life Message Of Harmony And Brotherhood Dedicated To The Welfare Of Humanity

दिल्ली:अरावली से यमुना तक टूट गया पानी का प्राकृतिक रास्ता, कंक्रीट में दबकर खो गईं जलधाराएं; फिर संकट शुरू – The Natural Water Path From The Aravallis To The Yamuna Has Been Severed.

Leave a Comment