नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म भारत में अब 248 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. इसी बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने एक बड़ा ऐलान किया है. वो हाल ही में दूसरी बार मध्यप्रदेश के छतरपुर के प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम पहुंचीं और मीडिया से बात करते हुए अनुप्रिया ने बागेश्वर धाम पर हनुमान जी के मंदिर परिसर में ही बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने का ऐलान किया.
दूसरी बार बागेश्वर धाम पहुंचीं अनुप्रिया नागर
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर महज 21 साल की हैं. कम उम्र में ही हनुमान अंश जैसी बेहतरीन फिल्म बनाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया है. अपनी फिल्म के रिलीज होने के बाद वो बागेश्वर धाम पहुंचीं थी और उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की थी. वहीं अब फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद एक बार फिर से वो बागेश्वर धाम बालाजी के दर्शन और बागेश्वर बाबा से मुलाकात के लिए पहुंची थीं.
ये भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाएगी अनुप्रिया नागर
बागेश्वर धाम पर पहुंचकर अनुप्रिया ने पेपटेक टाइम्स न्यूज से बातचीत की. उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सन्यासी बाबा (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पूर्वज हैं, जिन्हें हनुमान जी का साक्षात्कार हुआ था) ही उन्हें गाइड करेंगे तभी ये संभव है.
अनुप्रिया से सवाल किया गया, ‘क्या बागेश्वर धाम पर बनाने (फिल्म) के लिए आपकी इच्छा जाहिर हुई है. बागेश्वर बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा पर आप फिल्म बनाएगी? इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं ये ही कहती हूं कि मैं फिल्म नहीं बनाती. नीम करौली बाबा ने ही मुझे इस फिल्म की ओर भेजा और मुझे चुना गया था इस फिल्म में शामिल होने के लिए. मुझे ये लगता है कि गुरु जी ही मुझे मार्गदर्शन देंगे. सन्यासी बाबा ही मुझे मार्गदर्शन देंगे कि मैं अगली फिल्म या डॉक्यूमेंट्री जो भी हो उनके आशीर्वाद के साथ बनाऊंगी. मेरा तो सौभाग्य होगा कि मैं ऐसी कहानियां और उनकी जो लीलाएं हैं तो मैं ये दुनिया तक पहुंचाऊ. ये मेरा सौभाग्य होगा.’
‘हनुमान अंश’ की दुनियाभर में कमाई 316 करोड़ के पार
हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज जी का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया है. 7 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई करने वाली हनुमान अंश दुनियाभर में 18 सितंबर तक 316.58 करोड़ रुपये कमा चुकी है. वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इसका टोटल नेट कलेक्शन शुक्रवार तक 248.38 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, ‘आवारापन 2’ को दी मात


