लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जब मीना कुमारी ने डाकू के हाथ पर चाकू से दिया ऑटोग्राफ, सुनसान इलाके में फंस गई थी एक्ट्रेस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस मीना कुमारी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहीं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. उनकी डांसिंग भी बहुत पसंद की गई थी. 31 मार्च को उनकी डेथ एनिवर्सरी है. इस मौके पर एक्ट्रेस से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बता रहे हैं जहां एक डाकू ने उनसे चाकू से हाथ पर ऑटोग्राफ मांग लिया था.

मीना कुमारी की जीवनी ‘मीना कुमारी- ए क्लासिक बायोग्राफी’ के मुताबिक, ये घटना उस समय की है जब मीना कुमारी अपने पति और फिल्म निर्माता कमाल अमरोही के साथ शूटिंग के सिलसिले में ट्रैवल कर रही थीं. बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके से गुजरते समय उनकी कार का पेट्रोल अचानक खत्म हो गया. चारों तरफ सन्नाटा था, दूर-दूर तक कोई नहीं था और रात भी हो चुकी थी. ऐसे में उन्होंने वहीं रुककर सुबह होने का इंतजार करने का फैसला किया. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये इलाका उस समय डाकुओं के लिए कुख्यात माना जाता था.

जब डाकू ने मीना कुमारी की गाड़ी को घेरा

रात करीब दो बजे अचानक कुछ हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और उन्होंने गाड़ियों को घेर लिया. माहौल एकदम तनावपूर्ण हो गया. पहले तो सभी को लगा कि अब लूटपाट हो सकती है. लेकिन जैसे ही उन लोगों को यह पता चला कि गाड़ी में बैठी महिला मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी हैं, उनके तेवर बदल गए. डाकुओं का व्यवहार अचानक नरम हो गया और उन्होंने पूरी टीम के साथ सम्मानजनक बर्ताव करना शुरू कर दिया.

बताया जाता है कि डाकुओं के सरदार ने मीना कुमारी और उनकी टीम को अपने ठिकाने पर ले जाकर उनके खाने-पीने और आराम का पूरा इंतजाम किया. रात का जो माहौल डर से भरा था, वह धीरे-धीरे एक अजीब सी मेहमाननवाजी में बदल गया. लेकिन इस कहानी का सबसे चौंकाने वाला मोड़ अभी बाकी था.

मीना कुमारी ने चाकू से दिया ऑटोग्राफ 

जब सुबह होने लगी और मीना कुमारी अपनी टीम के साथ वहां से निकलने लगीं, तभी उस डाकू सरदार ने उनके सामने एक अजीबोगरीब मांग रख दी. वो अपने हाथ में एक नुकीला चाकू लेकर आया और उसने कहा कि वह उनका बहुत बड़ा फैन है और चाकू से हाथ पर उनका ऑटोग्राफ चाहता है. ये सुनकर मीना कुमारी एक पल के लिए घबरा गईं. स्थिति बेहद असामान्य थी, लेकिन माहौल को देखते हुए उन्होंने हिम्मत दिखाई और जैसे-तैसे उस डाकू के हाथ पर चाकू से ऑटोग्राफ दे दिया.

बाद में जब मीना कुमारी और उनकी टीम वहां से आगे बढ़ी और सुरक्षित जगह पहुंची, तब उन्हें पता चला कि वो व्यक्ति कोई साधारण डाकू नहीं, बल्कि उस समय का कुख्यात डाकू अमृत ​​लाल था.  



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में चुनी गई रिची मेहता की ‘फूलन’, जानें कब होगी स्क्रीनिंग

पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेने वाली कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

The Odyssey Box Office: ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार

Leave a Comment