
LPU Students Protest: अगर College Campus में आपके साथ कुछ गलत हो जाए, तो क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले किससे मदद मांगनी है? क्या सिर्फ College Administration को बताना काफी है, या शिकायत के लिए कुछ और रास्ते भी मौजूद हैं? और सबसे जरूरी सवाल… ऐसी शिकायत मिलने के बाद College की जिम्मेदारी आखिर क्या होती है?
College Campus में Sexual Harassment हो तो शिकायत कहां करें?
Student अपने कॉलेज की Internal Complaints Committee यानी ICC में शिकायत कर सकती है. ICC की जानकारी College Website, Student Portal या Administration से ली जा सकती है. अगर मामला Criminal Offence का है, तो Police Complaint भी की जा सकती है.
शिकायत मिलने के बाद College की क्या जिम्मेदारी है?
College को तय प्रक्रिया के तहत शिकायत पर कार्रवाई और Inquiry करनी होती है. साथ ही Complainant की Privacy और Identity की सुरक्षा का ध्यान रखना और उसे Victimisation या Retaliation से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाना होता है.
The post Video: Campus में कुछ गलत हुआ तो? शिकायत से पहले जान लें ये Rights appeared first on Prabhat Khabar.

