लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज LPG सिलेंडर का रेट क्या है? जानें आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है और अगर आप गैस सिलेंडर बुक करने की तैयारी में हैं तो आज का एलपीजी रेट जानना जरूरी है. 27 सितंबर को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी घर में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो का सिलेंडर अभी भी पहले वाली कीमत पर ही मिल रहा है.

दिल्ली में आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है. मुंबई में 941.50 रुपए, कोलकाता में 968 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर मिल रहा है.

शहर अनुसार, जानें घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम-

शहर का नाम घरेलू सिलेंडर के रेट कमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली 942 रुपए 2,747.50 रुपए
मुंबई 941.50 रुपए 2,701 रुपए
कोलकाता  968 रुपए 2,884 रुपए
बेंगलुरु 944.50 रुपए 2,831 रुपए
हैदराबाद 994 रुपए 2,996 रुपए
चेन्नई 957.50 रुपए 2,916.5 रुपए
कटक 968.00 रुपए 2,885 रुपए
कोयंबटूर 959.00 रुपए 2,940 रुपए
रांची  1,010.50 रुपए 2,925.50 रुपए

कब बदलते हैं गैस के दाम?
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के साथ-साथ दूसरी लागतों का असर भी घरेलू बाजार में गैस की कीमतों पर पड़ सकता है.

हालांकि, हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत बढ़े या घटे, ये जरूरी नहीं है. कई बार तेल कंपनियां कीमतों को पहले की तरह ही बरकरार रखती हैं.

कैसे चेक करें एलपीजी के दाम?

एलपीजी सिलेंडर के दाम चेक करना बेहद आसान है, जिसे आप घर बैठे इंटरनेट की मदद से मिनटों में देख सकते हैं. इसके लिए आपको देश की तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है, जहां हर महीने की पहली तारीख को अपडेटेड कीमतें जारी की जाती हैं. 

इसके अलावा, उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन पर गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करके या कंपनी के एसएमएस नंबर पर मैसेज भेजकर भी अपने शहर के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा भाव जान सकते हैं.

27 सितंबर को कितने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल? जानें दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों का भाव

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment