लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

साबूदाने की खिचड़ी और वड़े से ऊब चुका है मन? इस नवरात्रि घर पर बनाएं ये 5 टेस्टी व्रत वाली रेसिपीज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान हमारे घरों में व्रत के नाम पर सिर्फ वही पुरानी साबूदाने की खिचड़ी, वड़ा या फिर खीर ही बनती है. शुरुआत के पहले दो से तीन दिनों के दौरान तो साबूदाने से बनी चीजें खाने में हमें दिक्कत नहीं होती है, लेकिन जब हर दिन साबूदाने से बनी चीजें ही थाली में परोसी जाती हैं, तो एक ही तरह का स्वाद और एक ही तरह की चीजें खाकर हमारा मन एकदम ऊब सा जाता है. इसके अलावा कुछ लोग इस चीज की शिकायत भी करते हैं कि साबूदाना खाने की वजह से उन्हें पेट में भारीपन या फिर गैस की प्रॉब्लम भी होने लगती है.

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. इस नवरात्रि आपको वही बोरिंग और एक ही तरह के साबूदाने से बनी चीजों से हटकर हम कुछ बिल्कुल ही नई, चटपटी और लाइट रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं. इन रेसिपीज की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और यह कम समय में बनकर तैयार हो जाती हैं. जब आप इनकी पहली बाइट लेते हैं, तो आपका मूड एकदम से फ्रेश और शरीर एनर्जेटिक लगने लगता है. तो चलिए, नवरात्रि पर बनाई जाने वाली इन व्रत की रेसिपीज के बारे में जानते हैं विस्तार से.

ट्राय करें चटपटी कुट्टू-आलू की पूरी और रायता

अगर व्रत के दौरान आपका मन कुछ क्रिस्पी और थोड़ा सा तीखा खाने का करे, तो साबूदाने की जगह पर कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरियां एक बहुत ही जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने से आपके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है और इसे डाइजेस्ट करना भी आपके शरीर के लिए बहुत आसान होता है. इसे बनाने के लिए सबसे उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया डालें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक सॉफ्ट आटा गूंध लें. अब इसकी छोटी-छोटी पूरियां बेलें और देसी घी या व्रत वाले तेल में फ्राई कर लें. इसे ठंडे-ठंडे खीरे के रायते या दही के साथ खाएं. आपका पेट भी भर जाएगा और स्वाद भी आ जाएगा.

ये भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ बिस्किट उठाने से पहले एक बार जरूर ट्राय करें ये 5 क्रिस्पी स्नैक्स, मिनटों में होंगे तैयार

क्रिस्पी समा के चावल का डोसा

व्रत के दौरान घर पर डोसा बन रहा है सुनना अपने आप में ही थोड़ा सा अजीब लग सकता है, लेकिन समा के चावल जिसे कई लोग मोरधन या फिर व्रत वाले चावल भी कहते है इससे आसानी से डोसा बना सकते हैं. समा के चावल से बना डोसा खाने में बहुत ही लाइट और क्रिस्पी सा होता है. अगर आपको व्रत के दौरान कुछ लाइट खाने का मन हो तो इससे बेहतर कोई रेसिपी नहीं है आपके लिए. इसे बनाने के लिए सबसे पहले समा के चावल को थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ बैटर तैयार कर लें. इसके बाद इस बैटर में थोड़ा सा सेंधा नमक और जीरा मिलाएं. अब नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा घी लगाएं और बैटर को फैलाकर गोल और पतला डोसा बनाएं. जब यह दोनों तरफ से हल्का क्रिस्पी और गोलडन हो जाए, तो इसे उतार लें. इसे नारियल और हरी मिर्च की व्रत वाली चटनी के साथ गर्मागर्म खाएं.

मखाना और मलाई की सूखी सब्जी

व्रत के दौरान मखाना को सबसे ज्यादा हेल्दी और लाइट माना जाता है. अगर आप इस नवरात्रि साबूदाने से हटकर कुछ लाइट और प्रोटीन से लेडेड खाना चाहते हैं, तो मखांड़े की यह सूखी सब्जी आपके लिए सबसे बेस्ट और परफेक्ट चॉइस है. इसे घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर मखानों को क्रिस्पी होने तक भूनें और प्लेट में निकाल लें. अब उसी कढ़ाई में फिर से थोड़ा घी गरम करें, उसमें जीरा, कटी हरी मिर्च और टमाटर का पेस्ट डालकर भून लें. जब मसाला पक जाए, तो इसमें 2 चम्मच ताजी मलाई या दही मिलाएं. इसके बाद भुने हुए मखाने और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसे सिर्फ 2 मिनट ढककर पकाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.

ये भी पढ़ें: बच्चों को रोज ब्रेड-जैम खिलाकर स्कूल भेजने की जरूरत नहीं, सिर्फ 10 से 15 मिनट में बनाएं ये 5 तरह के टेस्टी चिल्ले

ट्राय करें व्रत वाले फलाहारी अप्पे

अगर आप नवरात्रि व्रत के दौरान कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जिसमें तेल का इस्तेमाल बहुत ही कम किया गया हो, तो अप्पे आपके लिए बेस्ट चॉइस हैं. यह काफी कम तेल में बन जाती है और खाने में भी बहुत ही टेस्टी लगती है. व्रत वाले फलाहारी अप्पे बनाने के लिए आपको सबसे पहले समा के चावल का आटा और थोड़ा सा दही मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू या लौकी, हरी मिर्च, अदरक और सेंधा नमक मिलाएं. इसके बाद एक अप्पे स्टैंड में हल्का-हल्का घी लगाएं और चम्मच से बैटर को भर दें. इसे ढककर धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल और गोल्डन होने तक पकाएं. यह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट बनते हैं, जो शाम की चाय के साथ बहुत बढ़िया लगते हैं.

मीठे में बनाएं शकरकंद का हलवा

अगर आपका मन व्रत के दौरान अचानक कुछ मीठा खाने का कर जाए, तो ऐसे में आप साबूदाने की खीर की जगह पर शकरकंद यानी कि स्वीट पोटैटो का हलवा भी ट्राय कर सकते हैं. इसमें नेचुरल स्वीटनेस होती है और इसे खाते ही आपके शरीर को एक इंस्टेंट एनर्जी भी मिल जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को उबलने के लिए रख दें. अच्छे से उबलने के बाद छीलकर अच्छे से मैश कर लें और फिर एक पैन में दो चम्मच देसी घी डालकर मैश की हुई शकरकंद को 5 से 7 मिनट तक अच्छे से भूनें. जब इसमें से बढ़िया खुशबू आने लगे, तो अपने हिसाब से चीनी या गुड़ और थोड़ा सा दूध मिला दें. जब हलवा पैन छोड़ने लगे और घी अलग दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें. लास्ट में ऊपर से थोड़ी सी कुटी इलायची और कटे हुए काजू-बादाम डालकर गरम-गरम खाएं.

ये भी पढ़ें: खिचड़ी को समझते हैं बोरिंग और बीमारों का खाना? ये 5 टेस्टी रेसिपीज ट्राय करने के बाद बदल जाएगी आपकी सोच

The post साबूदाने की खिचड़ी और वड़े से ऊब चुका है मन? इस नवरात्रि घर पर बनाएं ये 5 टेस्टी व्रत वाली रेसिपीज appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment