लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. जिसकी बैठकों का दौर लगातार कई महीनों से चल रहा है. कर्मचारियों और पेंशनर्स की नडर अब आयोग की अगली पर बैठक पर है. जो मुंबई और बेंगलुरु में होने जा रही है. इस मीटिंग का शिड्यूल भी तय कर लिया गया है.

ये दोनों बैठकें इन कर्मचारियों के लिए बेहद अहम हैं. क्योंकि हो सकता है कि इन दोनों में ही उनके फिटमेंट फैक्टर और बेसिक सैलरी को तय किया जाए.

क्या हैं मुंबई- बेंगलुरु की बैठक का शिड्यूल?
आयोग ने अक्टूबर 2026 में होने वाली मीटिंग का शिड्यूल हाल ही में बताया है. जिसके तहत सबसे पहले बेंगलुरु में बैठ होने वाली है. इसके लिए आयोग ने 7 और 8 अक्टूबर की तारीख तय की है. इस मीटिंग के लिए एपॉइंटमेंट रिक्वेस्ट भेजने की आखिर तारीख 18 सितंबर 2026 रखी गई थी. हालांकि ये तारीख अब निकल चुकी है. ऐसे में अब कर्मचारियों को बैठक का बेसब्री से इंतजार है.

तो वहीं इसके बाद आयोग मुंबई में जाकर बैठक करने वाला है. इसके लिए आयोग की तरफ से 22 और 23 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. मुंबई में होने वाली बैठक में स्टेकहोल्डर मीटिंग्स करेगा, जिसमें योग्य कर्मचारी यूनियन, प्रतिनिधि संगठन, पेंशनर एसोसिएशन, फेडरेशन और अन्य संबंधित संगठन शामिल होंगे. जिसके लिए 10 अक्टूबर 2026 आवेदन देने के लिए अंतिम तारीख है.

बैठक में किस बारे में हो सकती है चर्चा?
बता दें कि इन बैठकों में कर्मचारी संगठनों और पेंशनर संगठनों की मांगें सुनी जाएंगी. इसी दैरान उन पर विचार भी किया जाएगा. हो सकता है कि इस दौरान ही फिटमेंट फैक्टर और बेसिक सैलरी को लेकर चर्चा हो, लेकिन इसकी पुष्टि करना अभी जल्दबाजी हो जाएगा. क्योंकि आयोग की अलग- अलग राज्यों में हो रही बैठकें अभी कंसल्टेशन प्रॉसेस का हिस्सा हैं. इन बैठकों के खत्म होने के बाद ही बाकी सबकुछ तय किया जाएगा, मांगों पर विचार किया जाएगा इसके बाद ही कोई फैसला सुनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment