लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या सोशल मीडिया के कारण लोग बन रहे हैं 'गे या लेस्बियन'? जानिए इस चर्चा के पीछे का सच

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Lesbian and Gay: आजकल यह चर्चा में है कि क्या सोशल मीडिया के कारण लोग गे या लेस्बियन बन रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर अगर ध्यान से इन लोगों की बात सुनें, तो पता चलता है कि वे बस अपनी बात रखने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया किसी व्यक्ति की लैंगिक पहचान को बदल नहीं सकता, बल्कि यह सिर्फ लोगों को अपनी पहचान समझने और उसे स्वीकार करने में मदद जरूर करता है. इसे हम ऐसे समझ सकते हैं…

समलैंगिकता प्राकृतिक है, सोशल मीडिया की देन नहीं

शोध बताते हैं कि समलैंगिकता एक स्वाभाविक मानवीय विविधता है, जिसे कोई मानसिक बीमारी नहीं माना जा सकता. साथ ही, सोशल मीडिया के जरिए इसे बदला या पैदा नहीं किया जा सकता है. जब सोशल मीडिया और इंटरनेट नहीं थे, तब भी लोग समलैंगिक होते थे.

अकेलेपन से राहत और पहचान की समझ

जानकारी की कमी के कारण पहले के समय में कई लोग अपनी भावनाएं साझा नहीं कर पाते थे और अकेला महसूस करते थे. सोशल मीडिया ने लोगों को LGBTQ+ जैसे शब्द और उनकी परिभाषाएं दी हैं. सोशल मीडिया पर जब कोई युवा दूसरों को अपनी जैसी भावनाएं व्यक्त करते हुए देखता है, तो उसे समझ आता है कि इस दुनिया में वह अकेला नहीं है. इसे 'पॉजिटिव रिप्रेजेंटेशन' कहा जाता है.

खुलकर बोलने का मिला सहारा

सोशल मीडिया पर कई ऐसे ग्रुप और कम्युनिटीज बने हैं, जहां लोग अपनी पहचान खुलकर साझा कर सकते हैं. इन ग्रुप्स और कम्युनिटीज ने कई लोगों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की हिम्मत दी है, जिससे खुलकर अपनी पहचान बताने वाले समलैंगिक लोगों की संख्या भी बढ़ी है.

पहचान स्वीकारने और तनाव घटाने में मददगार

सोशल मीडिया ने समलैंगिक लोगों को अपनी पहचान स्वीकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इससे लोगों में मानसिक तनाव और अकेलापन कम करने में काफी हद तक सहायता मिली है. इसके साथ ही, इसने समाज में इस विषय पर बातचीत करने और लोगों को जागरूक करने का काम किया है. सोशल मीडिया से गे या लेस्बियन होने की भावना पैदा नहीं होती, बल्कि यह लोगों को अपने अंदर की भावनाओं और पहचान को समझने के लिए एक सुरक्षित मंच प्रदान करता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ हुकअप नहीं, अब 'कमिटमेंट' चाहते हैं युवा! जानिए कैसे बदल रही है डेटिंग की दुनिया

The post क्या सोशल मीडिया के कारण लोग बन रहे हैं 'गे या लेस्बियन'? जानिए इस चर्चा के पीछे का सच appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment