लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हरियाणा बैंक घोटाला:नंबर बदला और ई-मेल में किया खेल…187 करोड़ निकल गए, अफसरों तक नहीं पहुंचा कोई अलर्ट – Haryana Bank Scam: Number Changed, Email Manipulation Played… Rs 187 Crore Withdrawn

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एक मोबाइल नंबर बदला गया, ईमेल में सिर्फ तीन अक्षर का फेरबदल हुआ और सरकारी खाते से करोड़ों रुपये निकलते चले गए। हरियाणा के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मामले में सीबीआई की चार्जशीट में दर्ज घटनाक्रम किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं लगता। जिस बैंक खाते का मोबाइल नंबर सरकारी अधिकारी के नाम पर होना चाहिए था वह दूसरे मुख्य आरोपी के रिश्तेदार का मिला।

असली ईमेल आईडी की हूबहू एक दूसरी ई-मेल आईडी बनाई गई ताकि बैंक के अलर्ट और जरूरी सूचनाएं विभाग के पास न पहुंचें। इसी हेराफेरी के जरिये एचएसपीसीबी (हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के खाते से 47 बार में 187.26 करोड़ रुपये निकाले गए। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक एचएसपीसीबी का बैंक खाता 10219084990 27 फरवरी 2025 को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ सेक्टर- 32 शाखा में खोला गया था।

अलर्ट अफसरों तक पहंुचने के रास्ते बंद किए

खाता खुलवाने की प्रक्रिया में आरोपी आईडीएफसी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर अभय कुमार की अहम भूमिका थी। खाता खोलने के फॉर्म में एचएसपीसीबी के वरिष्ठ लेखा अधिकारी परवीन कुमार का मोबाइल नंबर दर्ज था। यही नंबर बैंक के लिए विभाग से संपर्क का प्रमुख माध्यम था। अगर यही नंबर खाते में रहता तो बैंक से आने वाले ट्रांजेक्शन अलर्ट और दूसरी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुंचतीं। 

परवीन कुमार की जगह अभिषेक सिंगला का नंबर

अभय कुमार ने परवीन कुमार के नंबर को फॉर्म में काट दिया और उसकी जगह 8699700253 नंबर दर्ज किया गया। जांच में यह नंबर अभिषेक सिंगला के नाम पर पंजीकृत मिला। अभिषेक को चार्जशीट में अभय कुमार का साढ़ू भाई बताया गया है। यानी सरकारी खाते में दर्ज मोबाइल नंबर सरकारी अधिकारी का नहीं बल्कि आरोपी पक्ष से जुड़े व्यक्ति का था।

ऐसे किया ईमेल में खेल

बैंक की महत्वपूर्ण सूचनाएं ईमेल के जरिए भी भेजी जानी थीं। चार्जशीट के मुताबिक यहां भी इसी तरह जालसाजी की गई। एचएसपीसीबी की वास्तविक ईमेल आईडी थी hspcbacctt13@gmail.com। साजिशकर्ताओं ने इसके समान दिखने वाली दूसरी ईमेल आईडी hspcbaacttl3@gmail.com बनाई। दोनों को गौर से देखने पर ही अंतर पकड़ में आता है। फर्जी ईमेल में अंग्रेजी वर्णमाला के ए के स्थान पर डबल ए और डबल सी की जगह एक सी लिखा। असली ईमेल में जहां अंक 1 है फर्जी ईमेल वहां अंग्रेजी वर्णमाला का स्मॉल एल लिखा गया। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:आजम खां फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच; ईडी ने मांगा ब्योरा – Up: Azam Khan In Trouble Again; Probe To Cover Which Firms Received Major Contracts During His Tenure As Minis

भारत को बड़ा झटका!:हार्दिक को फिर लगी चोट, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर; वापसी में लगेगा कितना समय? – Hardik Pandya Suffers Fresh Shin Injury, Set To Miss New Zealand Series

ओपनएआई की फिर से मनमानी:अमेरिकी सरकारी वेबसाइटों को बनाया निशाना, पारदर्शिता को लेकर क्या बोले सैम ऑल्टमैन? – Openai’s High-handedness Again: Us Government Websites Targeted; What Did Sam Altman Say About Transparency?

साजिश:नोएडा बर्निंग बस हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, उपनिरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज – Noida Bus Fire: Attempt To Give The Incident A Communal Color; Fir Registered

Asian Games 2026 Live:भारत को मैराथन में 44 साल बाद मिला पदक, सावन बरवाल ने जीता ऐतिहासिक रजत – Asian Games 2026 Live Updates: India Schedule Medal Tally Shooting Boxing Hockey Archery Result News In Hindi

आज का राशिफल 26 सितंबर:मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, नई उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा दिन – Today Prediction Horoscope Of 26 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment