लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

साजिश:नोएडा बर्निंग बस हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, उपनिरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज – Noida Bus Fire: Attempt To Give The Incident A Communal Color; Fir Registered

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना को सांप्रदायिक रंग देने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने के बाद कार्रवाई की गई है। घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रूमा खातून नाम से बनी प्रोफाइल से अपलोड की गई पोस्ट मेंं मृतकों को गलत धार्मिक पहचान के आधार पर जोड़ा गया था।

पुलिस मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुमित कुमार की शिकायत पर दर्ज हुई शिकायत में बताया गया है कि रूमा खातून की पोस्ट में दावा किया गया कि भाजपा और आरएसएस के लोगों ने बस में आग लगाई। जिसमें 30 मुस्लिम और ईसाई यात्रियों की मौत हो गई। 

पोस्ट में पीएम मोदी के लिए भी अभद्र शब्द लिखे गए। शिकायतकर्ता उपनिरीक्षक सुमित कुमार के अनुसार, यह पोस्ट लोगों में भय, आक्रोश और प्रशासन के प्रति अविश्वास पैदा कर सकती थी। इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की

आशंका थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसी भ्रामक सामग्री समाज में तनाव बढ़ा  सकती है।

प्राथमिकी की जांच निरीक्षक विनोद कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस पोस्ट के स्रोत और उसे प्रसारित करने वाले खातों और उसकी पहुंच की पड़ताल कर रही है।  डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि थाना पुलिस सभी तथ्यों पर जांच कर रही है।  

बस संचालक कंपनी का मैनेजर विकास गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने बस संचालक कंपनी राज कल्पना ट्रैवल्स के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास निवासी शामली के रूप में हुई है।  पुलिस के मुताबिक हादसे की जांच के दौरान बस संचालन और उससे जुड़े लोगों की भूमिका सामने आने के बाद विकास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बस के संचालन, रखरखाव और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की जिम्मेदारी किन-किन लोगों की थी। ब्यूरो

दोबारा लगी आग

यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का शिकार हुई हुई बस में एक बार फिर आग भड़क उठी। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक बस से धुआं निकलता रहा। शाम करीब 4 बजे आग पर काबू पा लिया गया। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणा बैंक घोटाला:नंबर बदला और ई-मेल में किया खेल…187 करोड़ निकल गए, अफसरों तक नहीं पहुंचा कोई अलर्ट – Haryana Bank Scam: Number Changed, Email Manipulation Played… Rs 187 Crore Withdrawn

Asian Games 2026 Live:भारत को मैराथन में 44 साल बाद मिला पदक, सावन बरवाल ने जीता ऐतिहासिक रजत – Asian Games 2026 Live Updates: India Schedule Medal Tally Shooting Boxing Hockey Archery Result News In Hindi

आज का राशिफल 26 सितंबर:मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, नई उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा दिन – Today Prediction Horoscope Of 26 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज कैसा रहेगा मौसम?:यूपी के शहरों के लिए रेड अलर्ट, ओडिशा में बारिश-बाढ़ से हड़कंप, छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद – Imd Rain Alert For Across Country Today Chaos In Odisha Due To Floods Schools Closed In Chhattisgarh Up Bihar

मौसम:दिल्ली में आज रात तेज हवाओं के साथ बरसात, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट; 19 जिलों में बंद करने पड़े स्कूल – Rain, Strong Winds In Delhi Tonight; Heavy Rain Alert For Up; Schools Forced To Close In 19 Districts.

यूपी:सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का निधन, रह चुके विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष; आईसीयू में थे एडमिट – Up: Senior Sp Leader Ram Govind Chaudhary, A Multiple-time Mla, Has Passed Away. He Was The Leader Of The Opp

Leave a Comment