लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या प्याज के ऊपर वाला कठोर सफेद हिस्सा खाने से होता है किडनी स्टोन? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें सच्चाई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक आम स्वास्थ्य समस्या है. इसे लेकर खान-पान से जुड़ी कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक चर्चा है कि प्याज का सफेद हिस्सा खाने से किडनी स्टोन हो सकता है. इसके चलते प्याज काटते समय कई लोग उसके ऊपर या जड़ के पास मौजूद कठोर सफेद हिस्से को काटकर अलग कर देते हैं.

इस दावे पर न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया है कि बिना सही जानकारी के किसी भी खाने की चीज को किडनी स्टोन का कारण मान लेना ठीक नहीं है.

लीमा महाजन ने बताया कि प्याज के सफेद हिस्से को खाने से किडनी स्टोन होने का अब तक कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. उनके मुताबिक, प्याज के इस हिस्से को भी सामान्य तौर पर खाया जा सकता है. इसमें भी प्याज के बाकी हिस्सों की तरह कई सल्फर कंपाउंड्स पाए जाते हैं जिनमें शरीर के लिए उपयोगी गुण हो सकते हैं.

प्याज के इस हिस्से में क्या होता है?

Image

लीमा महाजन के अनुसार, प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से जुड़े होते हैं. ये कंपाउंड शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से जुड़े तंत्र पर प्रभाव डाल सकते हैं.
प्याज के इस सफेद हिस्से में भी प्याज के बाकी हिस्सों की तरह कई सल्फर कंपाउंड्स पाए जाते हैं जिनमें शरीर के लिए उपयोगी गुण हो सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि प्याज में मौजूद कुछ यौगिक फैट मेटाबॉलिज्म से जुड़े हो सकते हैं और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में भूमिका निभा सकते हैं.

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि केवल प्याज का यह हिस्सा खाने से किसी बीमारी का इलाज या किसी स्वास्थ्य समस्या की रोकथाम हो जाएगी.

कई कारणों से बन सकती है किडनी स्टोन

Image

किडनी स्टोन बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. शरीर में पर्याप्त पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन इसका एक महत्वपूर्ण कारण है. इसके अलावा पेशाब में कैल्शियम, ऑक्सालेट या यूरिक एसिड जैसे पदार्थों का अधिक मात्रा में मौजूद होना भी कुछ प्रकार की पथरी के जोखिम को बढ़ा सकता है. कुछ लोगों में जेनेटिक कारण, खान-पान, मोटापा और अन्य स्वास्थ्य स्थितियां भी भूमिका निभा सकती हैं.

हालांकि, किडनी स्टोन का कारण हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता. पथरी के प्रकार के आधार पर डॉक्टर डाइट और इलाज की सलाह देते हैं.
अगर किसी व्यक्ति को पहले से पथरी की समस्या है, तो उसकी डाइट स्टोन के प्रकार के अनुसार एक्सपर्ट की निगरानी में तय की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बच्चों के टिफिन के लिए कौन-सा खाना बेहतर? पोषण के हिसाब से 10 फूड ऑप्शन, जानें पूरी रैंकिंग

The post क्या प्याज के ऊपर वाला कठोर सफेद हिस्सा खाने से होता है किडनी स्टोन? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें सच्चाई appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment