Movie Review
द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट
कलाकार
सिद्धार्थ मल्होत्रा
,
तमन्ना भाटिया
,
सुनील ग्रोवर
,
मनीष पॉल
,
श्वेता तिवारी
,
अनूप सोनी
और
सुलभा आर्या
लेखक
अरुणाभ कुमार, आनंदेश्वर द्विवेदी
निर्देशक
दीपक कुमार मिश्रा
निर्माता
एकता कपूर, शोभा कपूर, अरुणाभ कुमार
रिलीज डेट
25 सितंबर 2026
जब कोई फिल्म माइथोलॉजी, लोककथा, सुपरहीरो एंगल, वीएफएक्स और छठ पूजा के सांस्कृतिक ताने-बाने को एक साथ समेटने की कोशिश करे, तो उसे संभालना आसान नहीं होता। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के पास कहने और दिखाने के लिए बहुत कुछ है। अफसोस, फिल्म अंत तक यह तय नहीं कर पाती कि वह आखिर बनना क्या चाहती है। शुरुआत में लगता है कि एक दिलचस्प लोककथा धीरे-धीरे परत-दर-परत खुलेगी। आधे घंटे बाद लगता है कि अब कहानी पटरी पर आएगी। इंटरवल तक वह कई बार पटरी बदल चुकी होती है। अफसोस, अंत तक भी सही ट्रैक नहीं मिलता।

