NCERT Class 9 Maths Draft Syllabus: एनसीईआरटी ने कक्षा 9 गणित के मसौदा पाठ्यक्रम को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति साफ की है। परिषद ने कहा कि पाठ्यक्रम को केवल किताब के अध्यायों की संख्या देखकर नहीं समझा जा सकता। कुछ विषयों को अलग अध्याय बनाने के बजाय दूसरे अध्यायों में शामिल किया गया है।
एनसीईआरटी ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्कूली शिक्षा के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 के अनुसार स्कूल के पाठ्यक्रम को केवल किताब में दिए गए अध्यायों की संख्या से नहीं समझना चाहिए। पाठ्यक्रम में यह भी तय होता है कि बच्चों को क्या सीखना है, उन्हें क्या समझ आना चाहिए और पढ़ाई के बाद वे क्या कर पाने में सक्षम होने चाहिए।

