लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बच्चों के टिफिन के लिए कौन-सा खाना बेहतर? पोषण के हिसाब से 10 फूड ऑप्शन, जानें पूरी रैंकिंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बच्चों के टिफिन में रखे जाने वाले खाने को लेकर फिटनेस कोच अंकित गुप्ता ने पोषण के आधार पर 10 विकल्पों की रैंकिंग बताई है. उन्होंने कम पोषण वाले स्नैक्स से लेकर प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर भोजन तक को इस सूची में शामिल किया है.

अंकित गुप्ता के मुताबिक, बच्चों के टिफिन में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल किए जाने चाहिए जो उनके शारीरिक विकास, ऊर्जा और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी पोषक तत्व उपलब्ध करा सकें. 

चिप्स से दाल-चावल तक, क्या है पूरी रैंकिंग?

Image

फिटनेस कोच की बताई सूची में 10वें नंबर पर चिप्स और वेफर हैं. ये खाद्य पदार्थ बच्चों के बीच लोकप्रिय हैं लेकिन इनमें अक्सर नमक, वसा और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. अंकित गुप्ता ने इसे ग्रोइंग बच्चों के लिए पुअर क्वालिटी न्यूट्रीशन चॉइस बताया है.

Image

उन्होंने चॉकलेट बिस्किट को 9वें नंबर पर रखा और बताया कि इसके सेवन से बच्चों में कम उम्र से ही मीठे की आदत लग सकती है.

इस सूची में 8वें नंबर पर इंस्टैंट नूडल्स हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर कम होते हैं जबकि हाई-रिफाइंड कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है. ये ब्लड प्रेशर में तेज स्पाइक का कारण बन सकते हैं.

वहीं, 7वें स्थान पर मफिन, केक और पेस्ट्री जैसे बेकरी उत्पाद आते हैं. इन खाद्य पदार्थों में मैदा और चीनी की मात्रा अधिक होती है जिससे बच्चों के दांत जल्दी खराब हो सकते हैं और कम उम्र में मोटापे का खतरा बढ़ सकता है.

Image

छठे नंबर पर ब्रेड-बटर और ब्रेड जैम को जगह दी गई है. 

इसके बाद 5वें स्थान पर ब्रेड सैंडविच है. उन्होंने इसे कभी-कभार खाने के लिए ठीक बताया लेकिन इसे रोजाना खाने से बचने की सलाह दी है.

सूची में चौथे नंबर पर फलों को रखा गया है और उसके साथ काजू, बादाम और अखरोट रखने की सलाह दी गई है.

तीसरे स्थान पर घर पर बना सब्जियों वाला पराठा है. इसमें भरपूर पोषण होता है जो बच्चों को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है.

दूसरे नंबर पर पनीर या एग रोल को रखा गया है. यह बच्चों के लिए प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हो सकता है.

चावल/रोटी के साथ दाल-छोले-चने-राजमा को पहला स्थान

Image

अंकित गुप्ता की रैंकिंग में पहले नंबर पर दाल, छोले, चने और राजमा के साथ चावल या रोटी को रखा गया है. इन खाद्य पदार्थों में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं. बच्चों की उम्र, शारीरिक गतिविधि और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार भोजन का संतुलन तय करना जरूरी है.

हालांकि, यह रैंकिंग फिटनेस कोच की बताई गई राय है, कोई स्थापित चिकित्सकीय या आधिकारिक पोषण मानक नहीं. बच्चों के टिफिन में रोज़ कुछ अलग-अलग चीज़ें देना और उनकी सेहत व पोषण का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है.
यह भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ बिस्किट उठाने से पहले एक बार जरूर ट्राय करें ये 5 क्रिस्पी स्नैक्स, मिनटों में होंगे तैयार

The post बच्चों के टिफिन के लिए कौन-सा खाना बेहतर? पोषण के हिसाब से 10 फूड ऑप्शन, जानें पूरी रैंकिंग appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment