लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीजी:प्रदेश के इन जिलों में 25 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम की तारीख भी बदली, डीईओ ने जारी किये आदेश – Cg: Schools Closed In These Districts,  exam Dates Have Also Been Changed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मौसम मेहरबान है। अपने अंतिम पड़ाव में भी मानसून एक्टिव है। रायपुर समेत कई जिलों में बीते दो-तीन दिनों से रुक-रुककर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। इस दौरान कई जिलों में मूसलाधार वर्षा भी हुई। भारी बारिश होने से प्रदेश के बस्तर जिले, सुकमा और बीजापुर जिले में 25 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। इन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) ने कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी किए हैं। सरकारी, निजी और अर्धशासकीय सभी स्कूलों में 25 सितंबर को अवकाश रहेगा।

बस्तर में बंद रहेंगे स्कूल

बस्तर में लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर 25 सितंबर को सभी सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किये गये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल की ओर से जारी आदेश में छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बस्तर जिले में 25 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षा को लेकर अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। बाद में परीक्षा की नई तारीख की सूचना दी जायेगी।


बीजापुर: सभी स्कूल 25 सितंबर को बंद

बीजापुर जिले में 25 सितंबर को प्राथमिक, मिडिल, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अवकाश रहेगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। स्कूल बंद रहने के कारण 25 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं की तारीख में भी बदलाव किया गया है। मिडिल और माध्यमिक स्तर की 25 सितंबर को निर्धारित परीक्षा 28 सितंबर 2026 को तय समय पर होगी। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की 25 सितंबर को होने वाली त्रैमासिक परीक्षा एक अक्टूबर को होगी।


सुकमा के स्कूलों में आज अवकाश

पिछले तीन दिनों से सुकमा जिले में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। कलेक्टर ने अतिवृष्टि को देखते हुए 25 सितंबर को एक दिन के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है। लगातार बारिश के चलते जिले में आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी-नालों से दूरी बनाए रखने और उफनते नदी-नालों को पार करने की कोशिश नहीं करने का अनुरोध किया गया है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीट-पीजी रिजल्ट 2026:टॉपर को मिले 700 में से 641 अंक, टॉप-20 में 614 से ज्यादा स्कोर पाने वाले अभ्यर्थी – Neet Pg Result: Topper Scores 641 Out Of 700, Top 20 Candidates Secure 614-641 Marks

नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर खोले पत्ते:रिश्तों को बताया बेहतरीन, जयशंकर से मुलाकात का भी किया जिक्र – Nepal Foreign Minister Opens Up On India Ties: Calls Relationship Excellent Mentions Meeting With Jaishankar

पीएम मोदी:सेवा संकल्प अभियान पर निकले युवाओं से प्रधानमंत्री का संवाद, बोले- लोगों से जुड़ना ही अद्भुत अनुभव – Pm Modi Interacts With Youth On Seva Sankalp Abhiyan: Says Connecting With People Is An Amazing Experience

गोविंदा:’क्या तकलीफ है’? कोमल रानी संग डेटिंग रूमर्स पर चीची ने तोड़ी चुप्पी; चर्चा करने वालों पर फूटा गुस्सा – Govinda Break Silence On Dating Rumours With Roopa Co-star Komal Rani After Both Spotted At Lalbaugcha Raja

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 176 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 23100 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

‘भारत सरकार के खाते में नहीं जाएगा पैसा’:यूपीआई पर एमडीआर शुल्क को लेकर सीतारमण ने दी सफाई, और क्या कहा? – Nirmala-sitharaman-statement-on-upi-mdr-charges-2000-merchant-customer-collection-not-going-in-govt-account

Leave a Comment