लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज कितने का पड़ेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर, कहीं बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • एलपीजी की कीमतें वैश्विक कारकों द्वारा निर्धारित होती हैं.
  • देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर कीमत 941.50 रुप से.
  • अमेरिका भारत का सबसे बड़ा एलपीजी आपूर्तिकर्ता बना.

LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) का अपने देश में काफी बोलबाला है. घरों से लेकर रेस्टोरेंट्स, ढाबों में खाना पकाने के लिए इसी का ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है. चूंकि यह लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है इसलिए इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का बजट पर बहुत असर पड़ता है. LPG सिलेंडर की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं, जो दुनिया भर में ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव, सरकार के फैसलों और ट्रांसपोर्टेशन की लागत से प्रभावित होते हैं. चूंकि भारत बड़े पैमाने इसका आयात भी करता है इसलिए ग्लोबल मार्केट की स्थिति का भी कीमतों पर सीधा असर पड़ता है.

आज गैस सिलेंडर की कीमत

भारत में अभी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपये से 994.00 रुपये के बीच है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,701.00 से 2,996.00 के बीच बनी हुई है. LPG सिलेंडर की कीमतें अमूमन तीन चीजों के आधार पर तय होती हैं- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमत, गैस आयात करने की लागत, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर और सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स. तेल कंपनियां समय-समय पर LPG की कीमतों का हिसाब लगाती हैं और उनमें बदलाव करती हैं. 

शहरवार चेक करें कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर के रेट कमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली 942 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,701 रुपये
कोलकाता  968 रुपये 2,884 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,831 रुपये
हैदराबाद 994 रुपये 2,996 रुपये
चेन्नई 957.50 रुपये 2,916.5 रुपये
कटक 968.00 रुपये 2,885 रुपये
कोयंबटूर 959.00 रुपये 2,940 रुपये
रांची  1,010.50 रुपये 2,925.50 रुपये

भारत के लिए LPG आयात का बदला नक्शा

ईरान में जंग के चलते खाड़ी देशों से एनर्जी सप्लाई में रुकावट आई, तो भारत ने दूसरे देशों का रूख किया. इस बीच, अमेरिका भारत के लिए LPG का सबसे बड़ा सोर्स बनकर उभरा. ब्लूमबर्ग न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल तक भारत के एलपीजी आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी महज 6% थी, जो अब तेजी से बढ़कर 20% से अधिक हो गई है। इसके साथ ही अमेरिका अब खाड़ी देशों के मुकाबले भारत का सबसे बड़ा एलपीजी सप्लायर बन गया है.

ये भी पढ़ें:

आज 25 सितंबर को कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट चेक करें रेट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment