लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नीट-पीजी रिजल्ट 2026:टॉपर को मिले 700 में से 641 अंक, टॉप-20 में 614 से ज्यादा स्कोर पाने वाले अभ्यर्थी – Neet Pg Result: Topper Scores 641 Out Of 700, Top 20 Candidates Secure 614-641 Marks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2026 का परिणाम और टॉपर सूची जारी कर दी है। ऑल इंडिया रैंक-1 यानी टॉपर को 720 में से 641 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे अभ्यर्थी को 633 अंक और तीसरे स्थान वाले को 626 अंक मिले हैं। टॉप-20 में अभ्यर्थियों के अंक 614 से 641 के बीच हैं।

एनबीईएमएस के अनुसार, रैंक तय करने में प्राप्त अंकों के साथ लागू टाई-ब्रेकिंग नियमों का इस्तेमाल किया गया है। सामान्य व ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 50वां पसेंटाइल (262) अंक है। सामान्य दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 45वां पसेंटाइल (244 अंक), जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 40वां पसेंटाइल (226) अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षार्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nat board.edu.in पर लॉगइन कर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

30 अगस्त को हुई थी परीक्षा

नीट पीजी 2026 का मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को हुई थी। जयपुर के आईऑन डिजिटल जोन, सीतापुरा केंद्र पर आंतरिक बिजली आपूर्ति में खराबी के कारण कुछ अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे। इनके लिए एनबीईएमएस ने 5 सितंबर को जयपुर में दोबारा परीक्षा कराई थी। 30 अगस्त की परीक्षा में 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, 5 सितंबर को हुई दोबारा परीक्षा में 2.416 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यानी दोनों चरणों में कुल 2,65,960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

नीटी-पीजी के लिए 86,360 सीटें

नीट पीजी के जरियेडॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और डीएनबी, डीआरएनबी और पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश होता है। देशभर में 2026-27 सत्र के लिए कुल 86360 पीजी – मेडिकल सीटों पर काउंसलिंग होनी है, जिनमें सबसे ज्यादा सीटें कर्नाटक में हैं।

1 अक्तूबर को जारी होगा स्कोरकार्ड

एनबीईएमएस की ओर जारी अधिसूचना के मुताबिक नीट पीजी परीक्षा का स्कोरकार्ड 1 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच कर सकेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विधायक के फार्महाउस में दरिंदगी:फेसबुक पर जिस महिला से सीआरपीएफ कर्मी की दोस्ती, उसी ने युवती को मिलने को कहा – Crpf Head Constable Befriends Young Woman On Facebook

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा:स्टेटहुड पर गरमाई सियासत, नारेबाजी के बीच 30 मिनट के लिए सदन स्थगित – Uproar Again In The Jammu And Kashmir Assembly

स्पेस में बनेंगे एआई डेटा सेंटर्स: प्रोजेक्ट सनकैचर के बीच मस्क का बड़ा बयान, कैसे बदलेगा कंप्यूटिंग का तरीका? – Elon Musk Predicts Ai Compute Shift Space Google Prepares Project Suncatcher Test Launch

नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर खोले पत्ते:रिश्तों को बताया बेहतरीन, जयशंकर से मुलाकात का भी किया जिक्र – Nepal Foreign Minister Opens Up On India Ties: Calls Relationship Excellent Mentions Meeting With Jaishankar

पीएम मोदी:सेवा संकल्प अभियान पर निकले युवाओं से प्रधानमंत्री का संवाद, बोले- लोगों से जुड़ना ही अद्भुत अनुभव – Pm Modi Interacts With Youth On Seva Sankalp Abhiyan: Says Connecting With People Is An Amazing Experience

गोविंदा:’क्या तकलीफ है’? कोमल रानी संग डेटिंग रूमर्स पर चीची ने तोड़ी चुप्पी; चर्चा करने वालों पर फूटा गुस्सा – Govinda Break Silence On Dating Rumours With Roopa Co-star Komal Rani After Both Spotted At Lalbaugcha Raja

Leave a Comment