लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राहुल गांधी का बड़ा दावा:कहा- भाजपा कई राज्यों में लगातार जीत रही, हमें 100% यकीन कि चुनावों में धांधली हुई – Rahul Gandhi Claims 100% Certainty Of Election Irregularities, Questions Election Commission

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में चुनावी व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में गड़बड़ियां हुई हैं और उनके पास इसे साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह केवल चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा मुद्दा नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे से जुड़ा मामला है।

राहुल गांधी ने कहा कि वह यह बात बिना आधार के नहीं कह रहे हैं। उनके मुताबिक, उनके पास मौजूद जानकारी और सबूत इस बात को 100 प्रतिशत निश्चित करने के लिए पर्याप्त हैं कि भारतीय चुनावों में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने विशेष रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों का जिक्र किया।

‘वोट खत्म हुआ तो संविधान काम नहीं करेगा’

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों के वोट की सुरक्षा करना आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर वोट की व्यवस्था कमजोर होती है तो संविधान अपनी ताकत खो देता है और उसके बाद कानून तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी असर पड़ता है।

 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग वह संवैधानिक संस्था है, जिसे देश के मतदाताओं के वोट की रक्षा करनी चाहिए। राहुल के मुताबिक, वोट की सुरक्षा में गड़बड़ी केवल चुनाव तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका असर पूरे लोकतांत्रिक ढांचे पर पड़ता है।

एंटी-इन्कंबेंसी को लेकर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने भाजपा के कई राज्यों में लगातार चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए एंटी-इन्कंबेंसी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भारत में आमतौर पर सरकारों के खिलाफ एंटी-इन्कंबेंसी का प्रभाव देखने को मिलता है, लेकिन कई राज्यों में यह खत्म होती दिखाई दे रही है। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात का उदाहरण दिया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आता कि अलग-अलग राज्यों में एंटी-इन्कंबेंसी कैसे खत्म हो जाती है। इसके बाद उन्होंने इराक और उत्तर कोरिया का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां लोकतंत्र नहीं होता, वहां एंटी-इन्कंबेंसी भी नहीं होती।


‘वोट चोरी से कानून चोरी और फिर संस्था चोरी’

राहुल गांधी ने अपने बयान में ‘वोट चोरी’ से लेकर कानून और संस्थाओं तक एक कड़ी का दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी चुनाव में वोटों के साथ गड़बड़ी होती है और उसके आधार पर सांसद चुने जाते हैं, तो उनके जरिए बनाए गए कानूनों और किए गए संस्थागत बदलावों पर भी सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी से कानून चोरी और कानून चोरी से संस्था चोरी की स्थिति बनती है। राहुल गांधी ने दावा किया कि आने वाले समय में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे पूरी तरह स्पष्ट हो जाएंगे।

‘चुनाव आयुक्तों ने CEC ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए’

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने ज्ञानेश कुमार के कामकाज और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े फैसलों पर सवाल उठाए हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर कई बार आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के मुताबिक, इन आपत्तियों में मतदाता सूची, नए मतदाताओं के पंजीकरण और डेटा तक पहुंच जैसे मुद्दे शामिल थे।

हालांकि, चुनाव आयोग ने इन रिपोर्टों में बताए गए मतभेदों को संस्था के कामकाज में टूट के तौर पर पेश किए जाने को खारिज किया है। आयोग का कहना है कि अलग-अलग विचार और टिप्पणियां संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा हैं और उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

CEC के इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल पद छोड़ने की मांग भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को लोगों के वोट की रक्षा करने की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन चुनावी व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के कारण इस जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास ‘वोट चोरी’ को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पहले भी सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एशियन गेम्स 2026:मिश्रित 4×400 मीटर रिले में भारत का जलवा, रजत पदक पर जमाया कब्जा – India Win Silver In Mixed 4x400m Relay, Continue Medal Run At Asian Games

मिलन प्रधान को बड़ी राहत:पुलिस की नई कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक; क्या लड़ पाएंगे नंदीग्राम उपचुनाव? – Nandigram Bypoll Milan Pradhan High Court Relief

एथलेटिक्स में पदक का खाता खुला:सीमा को कांस्य, एशियाड में 16 साल बाद महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में मेडल – India’s Seema Kumari Clinched The Bronze Medal In The Women’s 10,000m Race At Asian Games

भारत ए दूसरी पारी में 199 रन पर ढेर:ऑस्ट्रेलिया ए को जीत के लिए चाहिए 363 रन, क्या गेंदबाज करा पाएंगे वापसी? – India A Vs Australia A, 1st Unofficial Test At Puducherry, Ind-a Vs Aus-a,day 3 Scorecard And Match Updates

मध्यप्रदेश:एक बस, चार राज्यों के कागज और छह राज्यों का नेटवर्क; यमुना हादसे का एमपी से जुड़ा लिंक सामने आया – Mp: One Bus, Documents From Four States And A Six-state Network; Yamuna Crash Link To Mp Emerges

‘सोना-आभूषण सब ले जाओ, मंदिर मत तोड़ो’:गजनवी ने क्यों ठुकराई थी पुजारियों की पेशकश? सीएम योगी ने बताया; Video – Cm Yogi Adityanath Said Mahmud Ghaznavi Main Objective To Destroy India Sanatan Tradition

Leave a Comment