लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जम्मू:कठुआ विधायक का लापता बेटा दिल्ली में बहन के घर से मिला, पुलिस राहत में; नेताजी से न हो सका संपर्क – Kathua Mla’s Missing Son Found At Sister’s House In Delhi.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हीरानगर क्षेत्र से लापता हुए विधायक के बेटे आदित्य की तलाश को लेकर मंगलवार रात तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं। घंटों की कड़ी मशक्कत और तकनीकी निगरानी के बाद बुधवार सुबह युवक के दिल्ली स्थित अपनी बहन के घर सकुशल पहुंचने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार पुलिस को यह सूचना मंगलवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर मिली। सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और रात 9 बजे पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया। इसके तुरंत बाद कई पुलिस पार्टियां सक्रिय हो गईं। पुलिस टीमों ने परिजनों से युवक के आने-जाने के समय की जानकारी ली और क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों, प्रमुख बाजारों व चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। 

फुटेज में युवक हीरानगर मोड़ की ओर जाता दिखा, जहां से वह जम्मू-कठुआ रूट की एक बस में सवार हुआ। रात करीब साढ़े दस बजे कठुआ पुलिस ने बस स्टैंड पर दबिश दी और संबंधित बस के चालक व परिचालक से पूछताछ की। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी विधायक के आवास पर पहुंचे। श्री अमरनाथ यात्रा सुरक्षा के तहत हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और पीसीआर की मदद से जांच आगे बढ़। इसमें पता चला कि युवक शाम करीब पौने छह बजे काली बाड़ी से हरियाणा रोडवेज की बस में बैठकर लखनपुर की ओर रवाना हुआ था। 

इसके बाद लखनपुर पुलिस ने टोल प्लाजा से बस का नंबर और अन्य तकनीकी विवरण जुटाए। युवक के प्रदेश की सीमा से बाहर जाने की पुष्टि होते ही पंजाब पुलिस को भी जांच में शामिल कर अलर्ट भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज में युवक के अकेले यात्रा करते दिखने से पुलिस को स्पष्ट हो गया था कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। देर रात विधायक भी हीरानगर स्थित अपने निवास पर पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि विधायक भी दिल्ली की ओर रवाना हो गए। उधर, इस संबंध में उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने बताया कि युवक आदित्य पूरी तरह सुरक्षित है और वह अपनी बहन के पास दिल्ली पहुंच गया है। युवक के सकुशल मिलने के बाद रात भर से चल रहे तलाशी अभियान को समाप्त कर दिया गया।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिकी वीजा नियम सख्त:आखिर क्या है बर्थ टूरिज्म, क्यों इस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप? – What Is Birth Tourism Why Is President Trump Preparing To Crack Down On It Visa Rules Have Been Tightened

मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर:भाजपा के खेमे में आए यूडीपी के आठ विधायक, तीन निलंबित; बताया क्यों बदली पार्टी? – Meghalaya Eight Udp Mlas Joined Bjp Today Three Suspended They Explained Why They Switched Parties

आज से मूल सीमा शुल्क में कटौती:खाद्य तेल सस्ता होने का अनुमान, केंद्र सरकार ने घटाया आयात शुल्क – Edible Oil Cost Reduce Import Duty Reduced Which Oil Can Be Cheaper Notification In Detail

यूपी:मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख के जाली नोट, मैनेजर ने कराई रिपोर्ट; जांच शुरू – Up: Counterfeit Notes Worth ₹4.63 Lakh Found In Axis Bank’s Currency Chest In Meerut; Manager Reveals

ऋषिकेश:गंगा पूजन के साथ मुनि की रेती में रिवर राफ्टिंग का रोमांच शुरू, पर्यटन कारोबार को रफ्तार की उम्मीद – The Thrill Of River Rafting Kicks Off In Muni Ki Reti With The Worship Of The River Ganga.

रूस के चुनावी नतीजे:75% से ज्यादा सीटों के अनुमान के साथ यूनाइटेड रशिया भारी बहुमत की ओर, पुतिन क्या बोले? – Election Results Boost Putin Power United Russia Heads Landslide Victory Indications Securing Over 75% Seats

Leave a Comment