लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दतिया उपचुनाव:जातीय समीकरण साधने भाजपा उतारेगी दिग्गज, हर समाज के लिए अलग चुनावी प्लान – Datia By-election: Bjp To Field Stalwarts To Balance Caste Equations; Separate Election Plans For Every Commun

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जातीय समीकरणों के हिसाब से चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। विधानसभा का 20 से 24 जुलाई तक चलने वाला मानसून सत्र समाप्त होते ही सरकार और संगठन पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतरेंगे। पार्टी अलग-अलग समाजों में प्रभाव रखने वाले मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को उसी वर्ग के मतदाताओं के बीच प्रचार की जिम्मेदारी सौंपेगी, ताकि अधिक से अधिक वोट अपने पक्ष में किए जा सकें। 

ये भी पढ़ें-  एनडीडीबी के कामों में अडंगा और संघ की नाराजगी से मंत्री लखन पटेल से छिना पशुपालन विभाग, अब आनंद की कमान

दतिया विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा प्रभाव


  • अनुसूचित जाति

  • ब्राह्मण

  • काछी-कुशवाह

  • यादव, लोधी, पाल और बघेल

  • काछी-कुशवाह 

राजनीतिक जानकारों के अनुसार इन वर्गों के मतदाता चुनाव परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। भाजपा ने भी अपनी रणनीति का केंद्र इन्हीं समाजों को बनाया है। पार्टी को सबसे बड़ी चुनौती ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट रखने की है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का इस समाज में मजबूत प्रभाव माना जाता रहा है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के पक्ष में ब्राह्मण वोटों को बनाए रखने के लिए पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई है। इसी कारण उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री राकेश शुक्ल सहित कई ब्राह्मण नेताओं को प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका दी जाएगी। अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट और दिलीप अहिरवार को चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी है। 

ब्राह्मण समाज में प्रचार की जिम्मेदारी इनको मिलेगी


  • उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

  • मंत्री राकेश शुक्ल

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव बोले-‘नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’, अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

अनुसूचित जाति में प्रचार की जिम्मेदारी इनको मिलेगी 


  • उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

  • मंत्री तुलसी सिलावट

  • दिलीप अहिरवार

काछी-कुशवाह समाज को साधने की जिम्मेदारी


  • मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

  • सांसद भरत सिंह कुशवाह

यादव, लोधी, पाल और बघेल समाज की जिम्मेदारी


  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

  • मंत्री प्रहलाद पटेल

  • धर्मेंद्र लोधी और ऐदल सिंह कंसाना

वहीं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को भी अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। काछी-कुशवाह समाज को साधने के लिए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को दतिया में अधिक समय देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ग्वालियर के सांसद भरत सिंह कुशवाह को पहले ही दतिया उपचुनाव का चुनाव प्रभारी बनाया जा चुका है। यादव, लोधी, पाल और बघेल समाज के बीच प्रचार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री प्रहलाद पटेल, धर्मेंद्र लोधी और ऐदल सिंह कंसाना भी सक्रिय रहेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ब्राह्मण, जाटव-अहिरवार और काछी-कुशवाह समाज इस उपचुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: टेक-होम राशन की जिम्मेदारी बदली, 10,800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

दतिया में किस जाति के कितने वोट

अनुसूचित जाति (जाटव, अहिरवार सहित) : करीब 60 हजार वोटर

ब्राह्मण : करीब 35 हजार वोटर

काछी-कुशवाह : करीब 27 हजार वोटर

बघेल, पाल व क्षेत्रीय समाज : करीब 25 हजार वोटर

यादव : करीब 18 हजार वोटर

वैश्य : करीब 15 हजार वोटर

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

West Asia Tension:जॉर्डन तक पहुंची जंग की आग, ईरानी सेना के मिसाइल हमले में अमेरिकी सैनिकों की मौत – West Asia Tension Iran Us War Jordan Face Heat American Military Personnel Killed Hindi News Updates

अमेरिका से शांति समझौता खत्म?:ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की धमकी, कहा-सिखाएंगे कभी न भूलने वाला सबक – Iran Mojtaba Khamenei Warns Us Unforgettable Lessons Trump Deal Cancelled

‘2031 में ढहा देंगे बंगाल में Bjp के सभी कार्यालय’:अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी, किस बात पर भड़के Tmc सांसद? – Abhishek Banerjee Says All Bjp Offices In Bengal Will Be Demolished Once Trinamool Returns To Power In 2031

यूपी:प्रदेश के 33 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट, 45 शहरों में वज्रपात की चेतावनी हुई जारी – Up: Rain Alert Issued For 33 Districts On Sunday, Thunderstorm Warning Issued For 45 Cities; Know The Forecast

Video:संन्यास की अफवाहों के बीच बेफिक्र दिखे रोहित, लॉर्ड्स की बॉलकनी में गंभीर के साथ हंसी-मजाक करते आए नजर – Ind Vs Eng: Rohit Sharma Appeared Carefree Amidst Retirement Rumor Seen Laughing With Gautam Gambhir

Khabaron Ke Khiladi:मानूसन सत्र में फिर आया परिसीमन बिल तो कितने अलग होंगे समीकरण? विश्लेषकों से समझें – Khabaron Ke Khiladi Monsoon Session Delimitation Bill Women Reservation Bjp Alignment Opposition News Updates

Leave a Comment