
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के बहुत ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन और शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी गहरी समझ थी. मानवजाति को सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने जिन बातों का जिक्र सदियों पहले किया था, उन्हें ही आज हम चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं. उनकी ये बातें आज के समय में भी हमारी डेली लाइफ में 100 प्रतिशत फिट बैठती हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने इंसान को पहचानने का सबसे आसान और सटीक तरीका बताया है.
आज के समय में हम चारों तरफ लोगों से घिरे रहते हैं और सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही रहता है कि सामने वाला इंसान सच में आपका अपना है या सिर्फ अच्छा बनने का नाटक कर रहा है. शुरुआत में तो हर कोई मीठी बातें करता है, मदद का दिखावा करता है और खुद को सच्चा साबित करने में लगा रहता है. लेकिन जैसे ही हालात बदलते हैं, इंसान का असली चेहरा और नीयत सामने आने लगती है. चाणक्य कहते हैं कि किसी को भी उसके चेहरे या बातों से मत आंकिए. अगर आप किसी का असली कैरेक्टर पहचानना चाहते हैं, तो उसे सिर्फ 5 मौके देकर देखिए. इन मौकों पर सामने वाला अपनी सच्चाई छुपा नहीं पाता. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं 5 मौकों के बारे में बताने जा रहे हैं.
हाथ में पैसा और पावर देकर देखिए
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जब किसी नॉर्मल इंसान को अचानक बहुत सारा पैसा, बड़ी पोजीशन या फिर पावर मिल जाती है, तभी जाकर उसकी असलियत आपके सामने आती है. अगर पैसा और पावर आते ही कोई इंसान दूसरों की इज्जत करना छोड़ दे, अपने पुराने दोस्तों और परिवार का साथ छोड़ दे, तो आपको तुरंत समझ जाना चाहिए कि उसका पुराना और अच्छा व्यवहार सिर्फ एक दिखावा और नाटक ही था. दूसरी तरफ, जो इंसान दिल का अच्छा होता है, वह पैसा और पावर मिलने के बाद और भी ज्यादा शांत और विनम्र बन जाता है.
ये भी पढ़ें: इन लोगों के साथ रहकर आप खुद कर रहे हैं अपनी जिंदगी खराब, सुकून से जिंदगी जीने के लिए आज ही बना लें दूरी

जब आपके ऊपर कोई मुसीबत आए
चाणक्य नीति के अनुसार सच्चे और झूठे इंसान की पहचान हमेशा बुरे समय में ही होती है. जब तक आपके जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा होता है, तब तक आपके आसपास लोगों की भीड़ रहेगी और सभी आपके दोस्त बने रहना चाहेंगे. लेकिन जैसे ही आप पर कोई मुसीबत आती है या फिर जीवन में पैसों से जुड़ी दिक्कतें आने लगती हैं, मतलबी लोग तुरंत कोई न कोई बहाना बनाकर आपकी जिंदगी से गायब हो जाते हैं. चाणक्य के अनुसार जो इंसान आपके सबसे बुरे दौर में भी बिना किसी स्वार्थ के आपके साथ खड़ा रहता है, वही आपका सच्चा दोस्त होता है.
पूरी आजादी देकर उसका बिहेवियर देखिए
चाणक्य नीति के अनुसार जब आप किसी भी इंसान को पूरी छूट दे देते हैं, उस पर किसी बात का डर, नियम या फिर पाबंदी लगाना बंद कर देते हैं, तभी आपको पता चल सकता है कि वह असल में क्या कर सकता है. जब किसी इंसान पर कोई प्रेशर नहीं होता, तब वह जो भी काम करता है, जिस तरह से लोगों से बात और व्यवहार करता है, वही उस इंसान की असली सोच को आपके सामने लेकर आता है. एक घटिया इंसान आजादी मिलते ही गलत रास्ते पर निकल पड़ता है, जबकि एक अच्छी सोच वाला इंसान अपनी लिमिट्स और जिम्मेदारियों को समझकर उसी के अनुसार अपने फैसले लेता है.
ये भी पढ़ें: रिश्ते को बचाने के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं खो रहे ये 6 अनमोल चीजें? पछतावे से बचना है तो जरूर जान लें
जब उसकी कोई पुरानी बात या सीक्रेट सामने आ जाए
आचार्य चाणक्य के अनुसार जब किसी भी इंसान का कोई राज, उसकी पुरानी गलती या फिर उसकी कोई छुपी हुई बात सभी के सामने आ जाती है, तब जाकर उसका रिएक्शन देखने लायक होता है. अगर कोई इंसान अंदर से सच्चा और साफ दिल का है, तो वह अपनी गलतियों को मान लेगा और उन्हें सुधारने की कोशिश भी करेगा. लेकिन अगर वह एक चालाक और झूठा इंसान है, तो वह अपनी गलतियों को मानने के बजाय उल्टा दूसरों पर गुस्सा करना शुरू कर देगा, दोष दूसरों पर मढ़ने की कोशिश करेगा और साथ ही बातों को घुमाने में लगा रहेगा.
अपने से कमजोर लोगों के साथ उसका बर्ताव देखिए
कोई भी इंसान अपने से बड़ों, अमीर लोगों या फिर अपने मालिक के सामने हमेशा तमीज से ही बात करता है, क्योंकि वहां उसका फायदा जुड़ा होता है. लेकिन वह अपने से कमजोर लोगों, जैसे कि घर के नौकर, होटल के वेटर, ड्राइवर या फिर किसी भी गरीब इंसान से किस तरह बात करता है, उसी से उसकी असली सोच और नीयत का पता चलता है. चाणक्य के अनुसार जो इंसान कमजोरों की इज्जत करता है और उनसे प्यार से पेश आता है, वही इंसान असलियत में दिल का सच्चा होता है.
ये भी पढ़ें: कब मांगनी चाहिए माफी और कब बिना कुछ कहे तोड़ देना चाहिए रिश्ता? चाणक्य से सीखें खुशहाल जीवन जीने की सही कला
The post किसी भी इंसान की असलियत जाननी है? बस दे दीजिए ये 5 मौके, तुरंत उतर जाएगा नकाब appeared first on Prabhat Khabar.
