लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्या आप भी लाइट जलाकर सोते हैं? जानें कैसे इससे दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रात में बेडसाइड लैंप या कमरे की लाइट जलाकर सोना कई लोगों की आदत होती है. देखने में यह आदत भले ही सामान्य लगे लेकिन इसका असर लंबे समय में ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन और मेटाबॉलिज्म पर पड़ सकता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

नींद लाने वाला मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन कम

Image

स्टर्लिंग हॉस्पिटल्स (Sterling Hospitals) के कार्डियोलॉजी डायरेक्टर डॉ. रसेश पोथीवाला (Dr. Rasesh Pothiwala) ने बताया कि नींद के लिए अंधेरा जरुरी है. उन्होंने बताया कि कमरे की रोशनी, टीवी या गैजेट्स से निकलने वाली तेज रोशनी शरीर की सर्केडियन रिदम (प्राकृतिक दिनचर्या) पर असर डाल सकती है और इससे नींद लाने वाला मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन भी कम हो सकता है. डॉ. रसेश ने कहा कि अंधेरा शरीर को आराम और नींद के लिए संकेत देता है जबकि रोशनी सतर्कता बढ़ाती है.

डॉ. रसेश के अनुसार, सोते समय कमरे में तेज रोशनी या टीवी चलने से यह प्राकृतिक प्रक्रिया बाधित हो सकती है. रात में लगातार रोशनी के संपर्क में रहने से नींद की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है और शरीर को पर्याप्त गहरी और आरामदायक नींद नहीं मिल पाती है.
यह भी पढ़ें: बार-बार गर्म तेल में खाना बना रहे हैं? रोजाना की ये छोटी-छोटी गलती पड़ सकती है भारी! डॉक्टर सरीन ने दी चेतावनी

क्या इससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है?

Image

डॉक्टर के मुताबिक, कभी-कभार ऐसा करना चल सकता है लेकिन इस आदत का नियमित रूप से जारी रहना चिंता की बात है और इससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है. खासकर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा या पहले से दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अपने स्लीप एनवायरमेंट का खासा ध्यान देना चाहिए. 

दिल को हेल्दी रखने के लिए सोने की जगह कैसी होनी चाहिए?

Image

सोते समय कमरे को जितना संभव हो अंधेरा रखें, टीवी और गैर-जरूरी लाइट बंद कर दें, सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें, रोजाना सोने और जागने का समय लगभग एक जैसा रखें, कमरे को शांत, आरामदायक और ठंडा रखें, अगर सुरक्षा के लिहाज से रोशनी जरूरी हो तो कम-से-कम ब्राइटनेस वाली लाइट इस्तेमाल करें और उसे आंखों के पास न रखें.

यह भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ता है महिलाओं का सेक्सुअल कॉन्फिडेंस? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

The post क्या आप भी लाइट जलाकर सोते हैं? जानें कैसे इससे दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment