लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

असद आलम दिल्ली में होंगे बांग्लादेश के हाई कमिश्नर:ढाका ने टॉप डिप्लोमैट को भेजा, भारत ने दी मंजूरी – Foreign Secretary Asad Alam Siam To Be Bangladesh New High Commissioner To Delhi India Approved Appointment

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत ने बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम को नई दिल्ली में नया हाई कमिश्नर नियुक्त करने पर औपचारिक सहमति दे दी है। वह मौजूदा  हाई कमिश्नर सियाम एम रियाज हमीदुल्लाह की जगह लेंगे। अनुभवी राजनयिक सियाम अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश के राजदूत रह चुके हैं। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव रहा है और दोनों तरफ से वरिष्ठ राजनयिकों की नियुक्ति को संबंध सामान्य करने की दिशा में एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

नई दिल्ली से मिली औपचारिक मंजूरी

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि हमें भारत की ओर से सियाम की नियुक्ति के लिए सहमति मिल गई है। अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में बुधवार तक आधिकारिक बयान जारी किए जाने की उम्मीद है। इसी घटनाक्रम की पुष्टि भारत में मौजूद बांग्लादेश हाई कमीशन के प्रवक्ता सैदुर रहमान ने भी की। उन्होंने बताया कि भारत के विदेश मंत्रालय ने सियाम की नियुक्ति के लिए एग्रेमा जारी कर दिया है। एग्रेमा किसी देश की ओर से दूसरे देश के प्रस्तावित राजनयिक की नियुक्ति पर दी जाने वाली औपचारिक मंजूरी होती है।

1995 में शुरू किया था राजनयिक करियर

असद आलम सियाम करियर डिप्लोमैट हैं और उन्होंने 1995 में बांग्लादेश फॉरेन सर्विस ज्वाइन की थी। वह लंबे समय से बांग्लादेश की विदेश नीति और कूटनीति से जुड़े अहम पदों पर काम करते रहे हैं। सियाम जून 2025 में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के शीर्ष नौकरशाह यानी विदेश सचिव बनाए जाने से पहले अमेरिका में देश के राजदूत रह चुके हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया में भी बांग्लादेश के राजदूत की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

रियाज हमीदुल्लाह अब जिनेवा जाएंगे

सियाम की नियुक्ति के साथ ही मौजूदा बांग्लादेशी हाई कमिश्नर एम रियाज हमीदुल्लाह का नई जिम्मेदारी पर जाना तय हो गया है। उन्हें जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के लिए बांग्लादेश का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ राजनयिक को भारत भेजने के पीछे क्या है वजह?

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने पहले बताया था कि ढाका ने भारत के लिए अपने सबसे वरिष्ठ राजनयिक को भेजने का फैसला ऐसे समय किया है, जब नई दिल्ली ने अप्रैल में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजनीतिक हस्ती दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में अपना राजदूत नियुक्त किया था। दोनों नियुक्तियां एक ही राजनयिक स्तर पर हुई हैं।

यूनुस सरकार के दौरान रिश्तों में आई थी तल्खी

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पिछले कुछ समय के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला था। इस अंतरिम सरकार के करीब 18 महीने के कार्यकाल में दोनों देशों के रिश्तों में गिरावट आई।

ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र महासभा: एर्दोगन ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, कही ये बात; भारत पहले भी सुना चुका है दो टूक

क्या सामान्य रिश्तों की ओर बढ़ रहे दोनों देश?

कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारत की ओर से दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश भेजने और ढाका की ओर से अपने वरिष्ठतम राजनयिक असद आलम सियाम को नई दिल्ली भेजने के फैसले को दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, इन नियुक्तियों के व्यापक राजनयिक असर को आने वाले समय में दोनों देशों के आधिकारिक कदमों और बातचीत के आधार पर ही समझा जा सकेगा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जम्मू:कठुआ के भाजपा विधायक का बेटा घर के बाहर से लापता, तलाश में पुलिस की दो टीमें भेजी गईं हरियाणा-पंजाब – Son Of Bjp Mla From Kathua Goes Missing From Outside His Home

शत्रुघ्न सिन्हा: ‘ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला’; भाजपा पर क्या बोले? – Shatrughan Sinha Interview Bengal Politics Mamata Leadership Rahul Ganghi As Opposition Leader Changes In Bjp

लुटियंस दिल्ली:कचरा शुल्क न दिया तो संपत्ति कर की तरह होगी वसूली, फैलाने से लेकर खुले में जलाने पर जुर्माना – Lutyens’ Delhi: Failure To Pay Garbage Fee Will Lead To Recovery Similar To Property Tax.

सेहत:मोबाइल की लत और जंक फूड से बच्चियों में बढ़ रही पीसीओएस की समस्या, एम्स के अध्ययन में कई और खुलासे – Rising Pcos Issues Among Girls Linked To Mobile Phone Addiction And Junk Food.

दिल्ली में एसआईआर की कतार:कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में – Queue For Sirs In Delhi: Some Lost A Day’s Wages To Complete The Paperwork

कम दबाव क्षेत्र ने बढ़ाई टेंशन:ओडिशा से आंध्र-तेलंगाना तक झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद – Heavy Rain Alert From Odisha To Andhra Telangana Deep Depression Schools Colleges Closed In Several Districts

Leave a Comment