लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर किए थे बम धमाके:कोर्ट ने 15 आरोपियों को दी 220 साल की सजा, पांच साल चला केस – Bomb Blasts Carried Out In Sri Lanka On Easter Court Sentences 15 Accused To 220 Years In Prison

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

श्रीलंका के 2019 ईस्टर संडे बम धमाकों के मामले में करीब पांच साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने 24 आरोपियों में से 15 को दोषी ठहराया और प्रत्येक को 220 साल के कठोर कारावास की सजा दी। नौ आरोपियों को बरी किया गया। मामले में  2,309 अभियोजन गवाहों ने गवाही दी। हमलों के बाद आतंकवादी साजिश के साथ-साथ सुरक्षा तंत्र की नाकामी को लेकर तत्कालीन राजनीतिक और प्रशासनिक नेतृत्व पर भी गंभीर सवाल उठे थे। कोलंबो परमानेंट हाई कोर्ट ट्रायल-एट-बार की तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया।

तीन चर्च और तीन लग्जरी होटल बने थे निशाना

21 अप्रैल 2019 को श्रीलंका में सिलसिलेवार आत्मघाती धमाकों ने पूरे देश को हिला दिया था। स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (NTJ) से जुड़े नौ आत्मघाती हमलावरों ने तीन कैथोलिक चर्चों और तीन लग्जरी होटलों को निशाना बनाया था। इन हमलों में करीब 270 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 11 भारतीय भी शामिल थे। 500 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। संगठन के ISIS से जुड़े होने की बात सामने आई थी।

15 दोषियों को मिली 220-220 साल की सजा

कोलंबो परमानेंट हाई कोर्ट ट्रायल-एट-बार ने 15 दोषियों को 220-220 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। तीन जजों की पीठ में नवारत्न मारसिंघे, रमनाथन कन्नन और सुजीवा निस्सांका शामिल थे। करीब पांच साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। वहीं, नौ अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया।

मुख्य आरोपी नाउफर मौलवी भी दोषी

दोषी ठहराए गए लोगों में मामले का मुख्य आरोपी मोहम्मदु इब्राहिम मोहम्मदु नाउफर उर्फ नाउफर मौलवी भी शामिल है। सुनवाई के दौरान उसके चरमपंथी नेता जहरान हाशिम से संबंधों की भी जांच हुई थी। हाशिम नेशनल तौहीद जमात का प्रमुख था और खुद भी आत्मघाती हमलावरों में शामिल था। उसने शांगरी-ला होटल में हुए धमाके को अंजाम दिया था।

पहले 25 लोगों पर लगा था आरोप

इस मामले में शुरुआत में 25 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। इनमें से एक संदिग्ध की मौत हो गई, जिसके बाद अक्टूबर 2021 में 24 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कुल 23,270 आरोप लगाए थे। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 2,309 गवाहों ने गवाही दी।

आतंकवाद से लेकर हथियार रखने तक के आरोप

आरोपियों पर श्रीलंका के प्रिवेंशन ऑफ टेररिज्म एक्ट (PTA) के तहत हत्या, हत्या के प्रयास, आतंकवादी गतिविधियों की साजिश, आतंकवाद में मदद और उकसाने के साथ-साथ हथियारों और विस्फोटकों को रखने व उनके इस्तेमाल से जुड़े आरोप लगाए गए थे।

खुफिया जानकारी के बावजूद हमला रोकने में नाकामी का मामला

ईस्टर हमलों के बाद श्रीलंका में राजनीतिक तूफान भी खड़ा हो गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और तत्कालीन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे पर हमले से पहले उपलब्ध खुफिया जानकारी के बावजूद इसे रोकने में नाकाम रहने को लेकर सवाल उठे थे। जुलाई में तत्कालीन पुलिस प्रमुख पुजित जयसुंदर और रक्षा मंत्रालय के तत्कालीन शीर्ष अधिकारी हेमासिरी फर्नांडो को भी हमले रोकने के लिए मिली पूर्व खुफिया जानकारी पर कार्रवाई नहीं करने के मामले में आपराधिक लापरवाही का दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई।

जांच में तत्कालीन राष्ट्रपति की भूमिका पर भी उठे सवाल

हमलों के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति सिरिसेना ने इसकी जांच के लिए एक राष्ट्रपति आयोग बनाया था। आयोग ने हमलों को रोकने में नाकामी के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति को भी जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि, सिरिसेना ने आयोग के निष्कर्षों के आधार पर उनके खिलाफ दर्ज मामले में खुद को दोषी मानने से इनकार किया।

ये भी पढ़ें: असद आलम दिल्ली में होंगे बांग्लादेश के हाई कमिश्नर: ढाका ने टॉप डिप्लोमैट को भेजा, भारत ने दी मंजूरी

पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का भी आदेश

2023 में मौलिक अधिकारों से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने सिरिसेना और तत्कालीन शीर्ष रक्षा अधिकारियों को हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को लाखों श्रीलंकाई रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असद आलम दिल्ली में होंगे बांग्लादेश के हाई कमिश्नर:ढाका ने टॉप डिप्लोमैट को भेजा, भारत ने दी मंजूरी – Foreign Secretary Asad Alam Siam To Be Bangladesh New High Commissioner To Delhi India Approved Appointment

शत्रुघ्न सिन्हा: ‘ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला’; भाजपा पर क्या बोले? – Shatrughan Sinha Interview Bengal Politics Mamata Leadership Rahul Ganghi As Opposition Leader Changes In Bjp

लुटियंस दिल्ली:कचरा शुल्क न दिया तो संपत्ति कर की तरह होगी वसूली, फैलाने से लेकर खुले में जलाने पर जुर्माना – Lutyens’ Delhi: Failure To Pay Garbage Fee Will Lead To Recovery Similar To Property Tax.

सेहत:मोबाइल की लत और जंक फूड से बच्चियों में बढ़ रही पीसीओएस की समस्या, एम्स के अध्ययन में कई और खुलासे – Rising Pcos Issues Among Girls Linked To Mobile Phone Addiction And Junk Food.

दिल्ली में एसआईआर की कतार:कागज का पेट भरने में किसी की छूटी दिहाड़ी, कोई बच्चों को छोड़ घंटों लाइन में – Queue For Sirs In Delhi: Some Lost A Day’s Wages To Complete The Paperwork

कम दबाव क्षेत्र ने बढ़ाई टेंशन:ओडिशा से आंध्र-तेलंगाना तक झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद – Heavy Rain Alert From Odisha To Andhra Telangana Deep Depression Schools Colleges Closed In Several Districts

Leave a Comment