लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप?:ईरानी सेना बोली- अगर कार्रवाई हुई तो सहयोगियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम – Us Preparing To Attack Us; Partners Will Have To Face Consequences: Iranian Military Command

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के मिलिट्री हेडक्वार्टर ने मध्य पूर्व के देशों को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उनके ठिकानों से ईरान पर फिर से बड़े हमले करता है, तो उन्हें भी “साझेदार” माना जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी के अनुसार, ईरान के केंद्रीय सैन्य कमांड ने ये बयान जारी किया, जिसके मुताबिक उन्हें जानकारी मिली है कि अमेरिका, कुछ क्षेत्रीय देशों के समर्थन से, ईरान के खिलाफ फिर से कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका का साथ देने वाले भी भुगतेंगे अंजाम- ईरान

रिपोर्ट में कहा गया कि सेना का कहना है कि अमेरिका के किसी भी हमले के जवाब में इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और हितों पर लगातार हमले किए जाएंगे। साथ ही यह चेतावनी भी दी कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी आक्रामकता का समर्थन करने वाले क्षेत्रीय देशों को भी इस संघर्ष में शामिल पक्ष माना जाएगा।

खातम अल-अंबिया हेडक्वार्टर ने बयान में कहा, “हम चेतावनी देते हैं कि अगर इस इलाके के देश इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के प्रति अपनी दोहरी नीति जारी रखते हुए एक ताकतवर और संप्रभु ईरान के खिलाफ अमेरिका के आक्रामक हमले में साथ देते हैं, तो उन्हें भी इस काम में साझेदार माना जाएगा और वे ईरान की ताकतवर सेना से संयम या शालीनता की उम्मीद नहीं कर सकते।”

कई देशों ने जारी की एडवाइजरी

ये बयान मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच आया है। दरअसल, पिछले कुछ घंटों में अमेरिका ने मध्य पूर्व में मौजूद अपने दूतावासों, मिशनों और नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। अमेरिकी विदेश विभाग ने लोगों से ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अटकलों को हवा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैंप डेविड दौरा एक दिन पहले खत्म कर लौटने की वजह से भी उड़ी। शनिवार शाम व्हाइट हाउस लौट आए। ट्रंप की जल्दी वापसी की वजह व्हाइट हाउस ने स्पष्ट नहीं की। इस बीच ईरान के प्रेस टीवी ने भी उत्तर-पूर्वी सीरिया के अल-हसकाह में खाराब अल-जिर एयरबेस के पास एयर डिफेंस एक्टिविटी की जानकारी दी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:चुनावी तैयारियों में जुटा भाजपा संगठन, सोमवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुरू करेंगे प्रदेश का दौरा – Up: Bjp Organization Busy In Election Preparations, National President Will Start State Tour From Monday

स्मृति ईरानी:सलमान खान की राह पर चलीं अभिनेत्री, ट्रोलर्स को दिखाया आईना; चर्चा में आया वीडियो – Smriti Irani Support Salman Khan Gives Advice To Trollers Video Goes Viral

सिम बंद होते ही खाली हो गया बैंक खाता:33 यूपीआई ट्रांजेक्शन में 11 लाख पार, ठगों ने अपनाया ठगी का नया तरीका – Rs 11.04 Lakh Siphoned Off From Bank Account After Mobile Sim Suddenly Stopped Working

बॉक्स ऑफिस:45वें दिन भी नहीं थमा ‘हनुमान अंश’ का तूफान, करीना-कुणाल का बुरा हाल; रविवार को कौन रहा अव्व्ल? – Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection On Sunday Daayra And Vibe Collection

‘पद पर थे, तब नहीं आई मुसलमान की याद’:हामिद अंसारी के किस बयान पर मचा बवाल? मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया किनारा – Hamid-ansari-hindu-extremism-remarks-muslim-clerics-reaction-sajid-rashidi-umer-ilyasi-bjp

यूपी नीट यूजी-2026:दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग – Up Neet Ug-2026: Revised Schedule For Second Round Of Counseling Released.

Leave a Comment