लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चमोली:बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, की बदरी विशाल की पूजा अर्चना, सांस्कृतिक महोत्सव में की शिरकत – Cm Dhami Arrives In Badrinath Offers Prayers To Badri Vishal Attend The Cultural Festival

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इसके बाद वह धाम में आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए। सीएम ने बामनी गांव में स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक ‘छछाड़ी’ नृत्य किया।

सीएम ने कहा कि बाबा केदार और हमारे सभी पवित्र तीर्थस्थलों की कृपा से तीर्थयात्रा का पहला चरण सचमुच ऐतिहासिक रहा है और इसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। लगभग 51 लाख तीर्थयात्री और श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं, और मानसून के मौसम के बाद अब तीर्थयात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी इंतज़ाम सही हों। तीर्थयात्रियों की यात्रा सुचारू हो, दर्शन की व्यवस्था अच्छी हो और उन्हें कोई परेशानी न हो। यात्रा को सुचारू और बिना किसी दिक्कत के पूरा करने के लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सड़क का काम चल रहा है, और मैंने खुद स्थिति का जायजा लिया है। हाल ही में एक समीक्षा बैठक हुई थी, और हमारा मकसद है कि तीर्थयात्रा का दूसरा चरण भी पहले चरण की तरह ही आसानी से पूरा हो। 

 

लोक संस्कृति से सराबोर नजर आई बदरी विशाल की भूमि

भगवान बदरीविशाल की भूमि उत्तराखंडी लोक संस्कृति से सराबोर नजर आई। मौका है देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक खाद्य सामग्री, जैविक उत्पाद सबकुछ स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी ने पूरे माहौल को और भी खूबसूरत बना दिया।



भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित बदरीनाथ धाम स्थित अराइवल प्लाजा में शनिवार को दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का उद्घाटन ले. जनरल डीजी मिश्रा ने किया था। हमारी विरासत, हमारा भविष्य, थीम पर आयोजित महोत्सव में गढ़वाली लोकनृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक बाद्य यंत्रों व धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा कार्यक्रम सराबोर रहा। पांडव नृत्य, छंतोली नृत्य भी विशेष आकर्षक का केंद्र रहे।



पहले दिन के आखरी में प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका महर के गीतों के साथ हुआ। प्रियंका महर ने स्वामी जी मेरा चला हिमाचल, पहाड़ों की बांध छौं मि…, सहित विभिन्न गीतों ने सुबह से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही प्रथम दिन के कार्यक्रम संपन्न हो गए।



शादी में दिखावे पर रोक: खर्च पर लगाम, तीन से अधिक गहने पहने तो 25 हजार जुर्माना, जौनसार में मुहिम ने पकड़ा जोर



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:भाजपा में बढ़ रहे टिकट के दावेदार, पहले नंबर पर क्षत्रिय और जाट; बीजेपी में किस बिरादरी के कितने दावेदार – Growing Number Of Ticket Aspirants In The Bjp Uttar Pradesh Assembly Elections

हिमाचल मानसून 2026:329 लोगों की गई जान; 3,217 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, अब मौसम से राहत के संकेत, जानें – Himachal Monsoon Damage 329 Deaths 3217 Crore Loss Weather Dry September 2026

यूजीसी के विरोध में बवाल:आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी – Tractor March To Demanding A Rollback Of Ugc Decision  in Agra Police Force Deployed

एक्सप्लेनर:ईरान युद्ध के बीच चीन के जहाज पर सेना क्यों भेजने वाला था अमेरिका, एआई कैसे बन सकता था जंग की वजह? – Us China War Ai Threat West Asia Pentagon False Intelligence Report Explainer Hindi

एक्सप्लेनर:कब और कैसे भारत आया मुगल बादशाह बाबर? आज ही के दिन एक गिरफ्तारी के साथ ढल गया इस सल्तनत का सूरज – Explainer: How Did Babur Establish The Mughal Empire In India? How An Arrest On This Day Marked Its End

जियो का बड़ा तोहफा: इन ब्रॉडबैंड प्लान वालों को 12 महीने मुफ्त मिलेगा अमेजन प्राइम लाइट, ऐसे करें एक्टिवेट – Reliance Jio Home Broadband Free Amazon Prime Lite Subscription 10th Anniversary Offer

Leave a Comment