सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के दावे वायरल होते हैं, जिस पर कई लोग तो आंख बंद करके भरोसा भी कर लेते हैं. लेकिन असल में उसके पीछे की सच्चाई जाननी जरूरी होती है. ऐसे में इन दिनों भी सोशल मीडिया पर पेट्रोल पंप से जुड़ा एक मैसेज जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें कहां जा रहा है कि अब पेट्रोल पंपों पर 2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर रोक लगाई जाएगी. इतना ही नहीं, बल्कि 23 सितंबर को नौ UPI डे मनाने की भी बात सामने आई है. लेकिन हकीकत में इस दावे की सच्चाई क्या है ये जानना सभी के लिए काफी जरूरी है.
क्या दावा किया जा रहा है?
दरअसल, इंडियन ऑयल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वायरल दावे की जानकारी शेयर की है. इसके साथ ही इस दावे की सच्चाई क्या है उस बारे में भी जानकारी दी है. दावा यह किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल पंप पर 2000 से ज्यादा का भुगतान UPI से करता है तो उसको स्वीकार नहीं किया जाएगा. यानी मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंप मालिक 2000 से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर MDR लागू किए जाने का विरोध करेंगे. साथ ही 23 सितंबर 2026 को इंदौर में नौ UPI डे मनाने तक की बात कही गई है.
Claim
A message is going viral on social media claiming that petrol pump owners in Madhya Pradesh have announced that UPI payments exceeding ₹2,000 will not be accepted in protest against merchant fees and that a “No-UPI Day” will be observed in Indore on September 23, 2026.… pic.twitter.com/NwvmmkJFhx
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) September 19, 2026
इंडिया ऑयल ने क्या बताया?
इंडियन ऑयल ने एक्स पर इस दावे की सच्चाई बताई है. एक्स पोस्ट में स्पष्ट किया गया है कि मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंप संचालकों ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. उन्होंने 2000 से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई है. यानी जो वायरल दावे में बताया जा रहा है ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इंदौर में नौ UPI डे मनाने वाला दावा सही है या नहीं?
नौ UPI डे मनाने वाले दावे की सच्चाई क्या है?
इंदौर में नौ UPI डे मनाने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है, लेकिन अहम बात यह है कि पेट्रोलियम डीलरों के ग्रुप की तरफ से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. यानी पेट्रोलियम डीलरों के संगठन ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है.
UPI नहीं तो कार्ड पर 2% चार्ज लगा सकता है दुकानदार? RBI ने बताया
क्या UPI पेमेंट किया जा सकता है?
हां, आप पेट्रोल पंप पर यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं. पेट्रोल पंप मालिकों ने यूपीआई पेमेंट पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई है. यानी ये दावा पूरी तरह से फेक है और केवल लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया है. इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी दावे पर भरोसा न करें, पहले उस दावे के पीछे की सच्चाई जरूर चेक करें.
सरकारी खजाने में बंपर इजाफा, कहां खर्च होता है आपकी जेब से निकला पैसा?


