लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज 19 सितंबर को गैस सिलेंडर की ताजा कीमत, जानें कमर्शियल और घरेलू LPG का रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज 19 सितंबर को घरेलू-कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम स्थिर.
  • सितंबर की शुरुआत में व्यावसायिक सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ.
  • घरेलू रसोई गैस के मूल्यों में कोई वृद्धि नहीं की गई.
  • उपभोक्ता ऑनलाइन, ऐप, SMS से कीमत आसानी से जांचें.

LPG सिलेंडर की कीमतें घरों के साथ-साथ रेस्तरां, होटलों और कुकिंग गैस पर निर्भर अन्य व्यवसायों के लिए भी जरूरी है क्योंकि महीने के हिसाब से इसके लिए पहले से एक बजट तय होता है. इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर जेबों पर पड़ता है. ऐसे में अगर आज 19 सितंबर, 2026 को आप नया सिलेंडर बुक करने का सोच रहे हैं, तो ऑर्डर देने से पहले अपने शहर की ताजा कीमत एक बार जरूर देख लें. 

आज 19 सितंबर को 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर, दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सितंबर महीने की शुरुआत में सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने केवल 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की थी, जबकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

शहरवार चेक करें रेट

शहर घरेलू सिलेंडर के रेट कमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली 942 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,701 रुपये
कोलकाता  968 रुपये 2,884 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,831 रुपये
हैदराबाद 994 रुपये 2,996 रुपये
चेन्नई 957.50 रुपये 2,916.50 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,776 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,747.50 रुपये
गुरुग्राम  950.50 रुपये 2,764.50 रुपये

घर बैठे कैसे चेक करेंगे रेट?

LPG ग्राहकों को सिलेंडर की मौजूदा कीमत जानने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं है. आप ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं. यहां उपभोक्ता LPG प्राइसिंग सेक्शन में अपनी लोकेशन चुनकर या डालकर लागू रेट देख सकते हैं. आइए देखते हैं कौन-कौन से वेबसाइट्स हैं, जो ग्राहकों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं.

  • IndianOil (Indane) : cx.indianoil.in
  • Bharat Petroleum (Bharat Gas) : ebharatgas.com
  • CAAICxAD” data-complete=”true” data-sae=”” data-copy-service-computed-style=”font-family: “Google Sans”, Arial, sans-serif, “Noto Color Emoji”; font-size: 16px; font-weight: 400; margin: 0px 0px 12px; text-decoration: none; border-bottom: 0px rgb(10, 10, 10);”>Hindustan Petroleum (HP Gas) : myhpgas.in

इसी के साथ आप अपने मोबाइल से अपने संबंधित प्रोवाइडर के ऐप्स डाउनलोड कर भी कीमतें चेक कर सकते हैं. साथ ही इनके जरिए  सिलेंडर बुक और ट्रैक भी कर सकते हैं. इंडियन ऑयल ग्राहकों के लिए ऐप है IndianOil One, भारत गैस ग्राहकों के लिए ऐप है Hello BPCL और एचपी गैस ग्राहकों के लिए ऐप है HP Pay.

इसके अलावा, ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से WhatsApp या SMS के जरिए भी एक मैसेज भेजकर तुरंत अपने अकाउंट स्टेटस और सिलेंडर की कीमत की जानकारी पा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

क्या घट गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment