लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हनुमान अंश:प्रयागराज के इस घर में क्यों उमड़ रहे हैं भक्त? नीम करौली बाबा से है खास नाता; जानें पूरा मामला – Neem Karoli Baba Why Devotees Are Visiting His Prayagraj Home After Hanuman Ansh

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म के बाद बाबा से जुड़े स्थानों को लेकर लोगों की दिलचस्पी एक बार फिर बढ़ी है। इसी कड़ी में प्रयागराज का यह घर भी भक्तों का ध्यान खींच रहा है।

जिस कमरे में ठहरते थे नीम करौली बाबा

प्रयागराज की 18/4 चर्च लेन में स्थित यह घर बाहर से बिल्कुल आम घर जैसा दिखाई देता है। लेकिन घर के अंदर एक कमरा ऐसा है, जिसे नीम करौली बाबा से जुड़ा बताया जाता है। मान्यता है कि बाबा जब प्रयागराज आते थे, तो इसी कमरे में ठहरते और प्रार्थना करते थे।

यह घर कभी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर सुधीर मुखर्जी का हुआ करता था। परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक, नीम करौली बाबा साल में एक-दो बार उनसे मिलने यहां आते थे।

अब इस घर की देखरेख सत्या पांडे और उनके पति इंद्रेश प्रसाद करते हैं। भक्त यहां शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन के लिए आ सकते हैं। यहां किसी तरह का चढ़ावा स्वीकार नहीं किया जाता। दर्शन के बाद भक्तों को लड्डू प्रसाद के रूप में दिए जाते हैं।

बाबा से जुड़ा बताया जाने वाला कमरा इस घर का मुख्य आकर्षण है। यहां उनका तख्त और तकिया सुरक्षित रखा गया है। रोजाना वहां फूल चढ़ाए जाते हैं और हर मंगलवार को चादर बदली जाती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पेंटागन का बड़ा फैसला:30+ अमेरिकी पुरुष सैनिकों का टेस्टोस्टेरोन टेस्ट अनिवार्य, महिलाओं को बाहर क्यों रखा? – Pentagon Mandatory Testosterone Testing Male Troops

सस्ती दवाओं पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दांव:जेनरस मॉडल से जुड़ेंगे अमेरिका के सभी 50 राज्य, क्या है योजना? – Donald Trump Medicaid Drug Pricing Mfn Generous Model 50 States

प्रधान की गिरफ्तारी:राहुल के ट्वीट पर ऋतब्रत का जवाब, बोले- तीन हत्या के केस लंबित; नंदीग्राम में बवाल क्यों? – Nandigram Bypoll Milan Pradhan Arrest Rahul Gandhi Ritabrata Banerjee

ड्रोन हमले से सऊदी की पाइपलाइन ठप:यूरोप को अक्तूबर में नहीं मिलेगा अरामको का कच्चा तेल; क्या है वजह? – Aramco Halts October Crude Deliveries European Refiners

भारत में तेजी से घट रहा भूजल:34% निगरानी केंद्रों पर स्तर सामान्य से नीचे, डब्ल्यूएमओ की चेतावनी क्यों अहम? – India Groundwater Depleting Rapidly Levels Below Normal At 34pc Monitoring Stations Wmo Situation Alarming

जम्मू:नरवाल के बाद शहर के पुराने मोहल्लों में कमरा तलाश रहे हैं रोहिंग्या, स्थानीय एजेंट मददगार; शासन सचेत – Jammu: After Narwal, Rohingyas Are Looking For Rooms In The City’s Old Neighborhoods

Leave a Comment