लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PM मोदी के बर्थडे पर आया दोस्त पुतिन का मैसेज, कहा- ‘आपका बड़ा रुतबा’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर रूस से बधाई संदेश मिला है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने गुरुवार (17 सितंबर) को कहा कि आपका वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव है. पुतिन ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने भारत और रूस की दोस्ती पर कहा कि दोनों देशों की मजबूत साझेदारी है.

पुतिन ने कहा, ‘आपका देशवासियों के बीच बहुत प्रतिष्ठित हैं और वैश्विक मंच पर बड़ा प्रभाव रखते हैं. भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. पिछले हफ्ते नई दिल्ली की मेरी यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को दिए गए बेहतरीन स्वागत और आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं.’

पुतिन ने मित्र देशों के लिए क्या कहा

उन्होंने नई दिल्ली में हुई मीटिंग का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमारे बीच हुई बातचीत बेहद अहम रही और इसका रिजल्ट भी आया. हमेशा की तरह आपसे चर्चा करना मेरे लिए बेहद सुखद रहा और हमारी बातचीत ने एक बार फिर आपके राजनीतिक ज्ञान और दूरदर्शिता को साबित किया है. हम निश्चित रूप से अपने मित्र देशों के लिए अपना सहयोग जारी रखेंगे.’

पीएम मोदी-पुतिन के बीच हुई थी मीटिंग

गौरतलब है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान द्विपक्षीय मीटिंग हुई थी. इस दौरान भारत और रूस के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. दावा किया गया कि भारत-रूस ने हथियारों को लेकर भी डील की थी. इस द्विपक्षीय मुलाकात ने दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत कर दिया.

यह भी पढ़ें : 100 फीसदी टैरिफ वाले बिल के आगे नहीं झुकेगा भारत, ट्रंप को अल्टीमेटम- ‘जरूरी कदम…’


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment