लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PM मोदी के जन्मदिन पर दोस्त नेतन्याहू ने दी बधाई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बधाई दी और उनके अच्छी सेहत की कामना की. नेतन्याहू ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, आपकी लीडरशिप ने भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बना दिया है.  मैं कामना करता हूं कि आप कई और सालों तक इसी तरह नेतृत्व करते रहें और आपका जीवन अच्छी सेहत और खुशियों से भरा रहे.’

नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के बीच संबंधों का जिक्र करते हुए आगे लिखा, ‘हम दोनों ने मिलकर अपने इन दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच एक अनोखी और मजबूत साझेदारी बनाई है. इजरायल और भारत की दोस्ती आज जितनी मजबूत है, उतनी पहले कभी नहीं रही. हम दोनों मिलकर इस रिश्ते को और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.’

इजरायल के पूर्व राजदूत ने भी दी बधाई

पीएम को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत डैनियल कारमोन ने एक्स पर लिखा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की मेरी व्यक्तिगत शुभकामनाएं, जो एक अत्यंत सम्मानित विश्व नेता, भारत के सपूत और इजरायल के मित्र हैं.’

यह भी पढ़ें – अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी

दुनियाभर से मिल रही जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. पुतिन ने कहा, ‘आपका भारत में बहुत सम्मान है और वैश्विक मंच पर भी आप बड़ा प्रभाव रखते हैं. भारत और रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने में आपके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.’ पुतिन ने दिल्ली यात्रा के दौरान बेहतरीन स्वागत के लिए भी पीएम मोदी का आभार जताया.

यह भी पढ़ें – PM मोदी के बर्थडे पर आया दोस्त पुतिन का मैसेज, कहा- ‘आपका बड़ा रुतबा’


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment