लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सोना 1200 रुपए महंगा, चांदी ने मारी लंबी छलांग, देखें आज सोना- चांदी का ताजा रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज सोने- चांदी के रेट में काफी ज्यादा बदलाव आया है. आज यानी 17 सितंबर को दोनों के ही दाम बढ़ गए हैं. यहां से आप सोना और चांदी के ताजा रेट देख सकते हैं. यहां बताया गया है कि सोना और चांदी के रेट में कितना बदलाव आया है और आज आपको इसे खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे. इतना ही नहीं, यहां सोने- चांदी के बढ़ते रेट के पीछे का कारण भी बताया गया है. 

कितना बदला सोने का भाव?

सोने की कीमतों में आज तीन सत्रों की गिरावट के बाद सुधार आया है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में 17 सितंबर को सोने का दाम 1,200 रुपया बढ़कर 1.55 लाख रुपया प्रति 10 ग्राम हो गया है. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 1,200 रुपये बढ़कर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.  

Ride बुकिंग से पहले टिप मांगने पर सरकार की रोक, Ola Uber Rapido को बड़ा झटका

आज कितना महंगा हुआ चांदी?

दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो चांदी के दाम में भी दो लगातार सत्र तक स्थिर रहने के बाद उछाल आया है. ये कल तक 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर था. वहीं, आज इसमें 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद आज चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.  

क्या है कारण?

गुरुवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि लगातार तीन सत्र में गिरावट के बाद व्यापारियों ने कम कीमत पर खरीदारी की थी. बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सोने-चांदी के प्रति कारोबारी धारणा बेहतर हुई है.

साल का सबसे बड़ा इश्यू खुला, 22 हजार 569 करोड़ के NSE IPO में पैसा लगाएं या बचें?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार के क्या हैं हालात? 

वैश्विक बाजार में, आज सोना 53.96 डॉलर या 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,348.10 डॉलर प्रति औंस हो गया है, जबकि चांदी 1.5 प्रतिशत बढ़कर 64.61 डॉलर प्रति औंस हो गई है. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment