लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भगवंत मान के बयान पर विवाद:नितिन नवीन ने इस भाजपा नेता से मांगा जवाब; जानें पार्टी में क्यों तेज हुई हलचल – Bjp Chief Seeks Explanation From Balyan For ‘silence’ Over Mann’s Comments Against Pm At Up Event

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भाजपा नेतृत्व ने पूर्व सांसद संजीव बालियान से जवाब तलब किया है। मामला उत्तर प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने बालियान से पूछा है कि जब मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की जा रही थी, तब उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और बालियान को फोन कर स्पष्टीकरण मांगा गया।

यह भी पढ़ें – बंगाल: चुनाव आयोग ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले की जांच एनआईए को सौंपी, 17 लोग गिरफ्तार

जाट सम्मेलन में भगवंत मान ने की थी आलोचना

दरअसल, मेरठ में आयोजित एक जाट सम्मेलन में भगवंत मान ने महंगाई समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने की बात करती है, लेकिन प्रधानमंत्री ने देश को ‘विश्व चेला’ बना दिया है। इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। रिपोर्ट्स में यह आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम में मौजूद संजीव बालियान ने उस समय कोई विरोध नहीं जताया। इसी बात को लेकर पार्टी नेतृत्व नाराज बताया जा रहा है।

संजीव बालियान ने सभी आरोपों को किया खारिज

हालांकि, संजीव बालियान ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने मंच से ही दो बार भगवंत मान की टिप्पणी का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक था और इसमें सभी दलों के नेता मौजूद थे, इसलिए इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, उनके विरोध के बाद आयोजकों ने भी भगवंत मान को कार्यक्रम के उद्घाटन में शामिल नहीं होने दिया और वह वहां से चले गए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले पर मीडिया से भी बात की थी और उनकी प्रतिक्रिया स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई है।

यह भी पढ़ें – कर्नाटक में गहराया LPG संकट: बंद हुए 300 से ज्यादा पंप, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सप्लाई बढ़कर संभाला मोर्चा

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के अंदर चर्चा तेज है। पार्टी नेतृत्व यह साफ करना चाहता है कि उसके नेता सार्वजनिक मंचों पर इस तरह के मामलों में कैसे प्रतिक्रिया दें, खासकर जब प्रधानमंत्री से जुड़ा मुद्दा हो।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Aaj Ka Shabd Nisseem Shailendra Ki Kavita Jis Or Karo Sanket Matra – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:निस्सीम और शैलेन्द्र की कविता

कई के सिर फूटे, हाथ-पैर टूटे:संसद मार्च के घायलों की दर्दनाक कहानी, एक छात्रा Icu में एडमिट; जानें कौन है वो? – Stories Of Injured In Parliament March One Female Student Admitted To Icu

Visa:भारतीय छात्रों को 54 दिन के भीतर क्यों लौटना होगा अमेरिका, ट्रंप के किस नए वीजा नियम के कारण बढ़ी चिंता? – Us Student Visa Rule Change Why Must Indian And International Students Must Return To Us Before 15 September

Supreme Court:’सीएनजी बिक्री पर मिले कमीशन पर Bpcl-hpcl को देना होगा सर्विस टैक्स’, सुप्रीम कोर्ट का फैसला – Supreme-court-bpcl-hpcl-must-pay-service-tax-on-cng-sales-commission-mgl

केतन अग्रवाल हत्याकांड:कैसे रची गई दर्दनाक मौत की पटकथा, लोहागढ़ को ही क्यों चुना? पुलिस ने एक-एक बात बताई – Ketan Agarwal Murder Case Lohagad Fort Pune Police Investigation Update

Iran Tension Live:ट्रंप का दावा-बातचीत की कोशिश में ईरान; युद्ध में अब तक खर्च हुए 37.5 अरब डॉलर – West Asia Crisis Iran Us War Live News Updates Trump Claim On Talks To Avoid Disaster France Pezeshkian React

Leave a Comment