लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

24 घंटे में US के तीन ड्रोन को ईरान ने होर्मुज में डुबोया, IRGC का दावा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अमेरिका-ईरान तनाव के बीच यह ताजा दावा है।

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ लगातार जारी संघर्ष और तनाव के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने 24 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर तीन अमेरिकी MQ-1 प्रीडेटर ड्रोन्स को मार गिराया है. IRGC ने कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने एक नई और एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए स्ट्रेटजिक वॉटरवेज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर इस UAV को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया है.

अमेरिकी दावे के बीच ईरान के बड़ा दावा

ईरानी न्यूज चैनल प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन को ईरान के इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस नेटवर्क के कंट्रोल में रहते हुए निशाना बनाया गया है. इससे कुछ घंटे पहले ही IRGC ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर एक अन्य अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराने का दावा किया था. यह दावा ऐसे समय में किया गया, जब अमेरिका के ड्रोनाल्ड ट्रंप प्रशासन लगातार ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने का दावा कर रहा है.

अमेरिकी ड्रोन को लेकर IRGC ने क्या कहा?

IRGC के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट (PRD) ने कहा, ‘ये विमान एक मल्टी-मिशन और लंबे वक्त तक उड़ान भरने में सक्षम रिमोटली पायलेटेड व्हीकल था. इससे पहले कि वह किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई कर पाता, ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने तुरंत उसका पता लगाकर उसकी निगरानी शुरू की और अत्याधुनिक जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (सर्फेस-टू-एयर मिसाइल) के जरिए उसे निशाना बनाया.’ 

ईरान के ताजा दावों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में वह तीन अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर तबाह कर चुका है.

पिछले हफ्ते भी ईरान ने अमेरिकी ड्रोन गिराने का किया था दावा

पिछले हफ्ते ईरानी सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर एक अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी थी. सेना ने जानकारी साझा की थी कि दक्षिण-पूर्वी ईरान में उसकी एयर डिफेंस यूनिट्स ने ड्रोन का पता लगाया, उसे ट्रैक किया और फिर उसे निशाना बनाकर उसे तबाह कर दिया. 

यह भी पढ़ेंः हूती हमले को लेकर सऊदी में बजा इमरजेंसी सायरन! सरकार ने जारी किया अलर्ट

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment