लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अब दरवाजा खुल गया है’:दिशा सालियान के पिता सतीश ने सीबीआई पर जताया भरोसा, एफआईआर को लेकर क्या बोले? – Disha-salian-death-case-cbi-fir-father-satish-salian-statement-justice-bombay-high-court

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान के मौत मामले में उनके पिता सतीश सालियान सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज करा चुके हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सतीश सालियान ने अब न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में इस मामले के लिए एक एसआईटी गठित की गई थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। मैंने दो साल और इंतजार किया। इसके बाद मेरी मुलाकात आशुतोष से हुई, जिन्होंने मुझे अधिवक्ता नीलेश ओझा से मिलने की सलाह दी।’

उन्होंने कहा, ‘हम सबसे पहले प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश में पुलिस आयुक्त के कार्यालय गए, लेकिन वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद नीलेश ओझा ने मुझे अदालत का रुख करने की सलाह दी। इसके बाद कार्यवाही खिंचती चली गई। अदालत लगातार तारीखें देती रही और समय बीतता गया। करीब डेढ़ साल गुजर गया।’

एफआईआर में ठाकरे परिवार से लेकर बॉलीवुड के कौन से नाम शामिल?

सतीश सालियान ने कहा, ‘आखिरकार मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश जारी हुआ। इस पर ढाई दिन तक सुनवाई चली। आखिरकार प्राथमिकी दर्ज हुई और मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। यह एक बड़ी सफलता थी। अब रास्ता खुल गया है और जांच शुरू हो गई है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि आखिरकार हमें न्याय मिलेगा। हमने छह साल तक इंतजार किया। आखिरकार भगवान ने हमें यह मौका दिया है।’

दिशा सालियान के मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस प्राथमिकी में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया और सूरज पंचोली समेत 17 लोगों के नाम दर्ज हैं। एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाझे, परम बीर सिंह और रोहन रॉय समेत कई और बड़े नामों भी शामिल हैं। अब इस मामले में सीबीआई आपराधिक साजिश रचने, गैंग रेप, मर्डर और सबूतों से छेड़छाड़ करने जैसे एंगल पर जांच करेगी। 


क्या है दिशा सालियान की मौत का मामला?

24 वर्षीय दिशा सालियान की 9 जून 2020 को मलाड स्थित एक इमारत की 12वीं मंजिल के फ्लैट से गिरने के बाद मौत हो गई थी। मालवाणी पुलिस ने इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने निष्कर्ष निकाला था कि दिशा ने आत्महत्या की थी और घटना में किसी साजिश या गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला था। दिसंबर 2023 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने भी दिशा की मौत में किसी साजिश की बात नहीं पाई थी।

पिता ने पहले नहीं जताया शक, फिर क्यों बदला रुख?

शुरुआत में सतीश सालियान और उनकी पत्नी को भी अपनी बेटी की मौत में किसी साजिश का संदेह नहीं था और उन्होंने मालवाणी पुलिस को दिए बयानों में इसका जिक्र किया था। हालांकि, पिछले साल सतीश सालियान ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।


उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। अदालत ने माना कि एडीआर की जांच पर्याप्त नहीं थी और जांच रिपोर्ट में भी कुछ विरोधाभास थे। इसके बाद नए सिरे से सीबीआई जांच का आदेश दिया गया।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asksrk:‘अबराम पहले डूम्सडे देखेगा या किंग’? फैन के सवाल पर शाहरुख ने दिया गजब का जवाब; ‘धुरंधर’ पर कही ये बात – Shahrukh Khan Savage Replies In Asksrk Session Comment On Dhurandhar Doomsday And King

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले:गया में 3516 करोड़ से बनेगा काशी विश्वनाथ जैसा कॉरिडोर, नई भर्तियों को भी मंजूरी – Bihar Cm Samrat Chaudhary Bihar Cabinet Decision Today In Hindi Bihar News

एमईए:’दिखावा नहीं, ठोस कदम उठाएं’, मसूद अजहर पर भारत की Pak को दो टूक; चीन और ओमान जहाज हमले पर क्या कहा? – Mea Press Briefing Randhir Jaiswal Bangladesh, Pakistan, China And Oman Vessel Attack Updates In Hindi

यूपी:राजधानी में बेटे-बेटी को स्कूल भेजने के बाद दंपती की मौत, फंदे से लटका पति, पत्नी की लाश चारपाई में मिली – Up: Couple Dies In Capital After Sending Children To School; Husband Found Hanging, Wife’s Body Discovered On

ब्रेंडन टेलर का कीर्तिमान:जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने सचिन का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? वनडे में हासिल की उपलब्धि – Australia Vs Zimbabwe Brendan Taylor Stats Longest Career In Men’s Odi Cricket Broke Sachin Tendulkar Record

जैकलीन फर्नांडिस:एक्ट्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? मकोका केस में आरोपी बनाने पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित – Jacqueline Fernandez Mcoca Case Court Reserves Order On Plea To Make Actress An Accused

Leave a Comment