लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, चौथे दिन का कलेक्शन जान लगेगा झटका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार की इस साल अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इनमें से ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस का स्वाद चखा. अक्षय की तीसरी और लेटेस्ट रिलीज ‘हैवान’ से भी यही उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इसकी शुरुआत ही काफी धीमी हुई थी. फिर उम्मीद थी कि वर्ड ऑफ़ माउथ से इसकी रफ़्तार बढ़ेगी लेकिन यह फिल्म रफ़्तार नहीं पकड़ पाई और इसका पहला वीकेंड काफी निराशाजनक रहा. चलिए अब यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी अपने पहले मंडे कितना कलेक्शन किया है?

‘हैवान’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े स्टार्स के होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को खींचने में नाकाम रही और भारत में इसने 3 करोड़ से खाता खोला. इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को ही इसकी कमाई में मंदी देखी गई. ये सिर्फ 2.50 करोड़ ही कमाई पाई. शॉकिंग बात ये है कि संडे की छुट्टी का भी इसे कोई फायदा नहीं हुआ और बल्कि इसकी कमाई में और गिरावट दर्ज की गई. ‘हैवान’ संडे को यानी अपने तीसरे दिन बस 1.85 करोड़ ही कमा पाई है. इसी के साथ ये अपने ओपनिंग वीकेंड में सिर्फ़ 7.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हैवान’ रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 0.70 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है.
  • जिसके बात इस फिल्म की भारत में चार दिनों की कुल नेट कमाई अब 8.05 करोड़ रुपये हुई है.

ये भी पढ़ें:-‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, इस वीक ओटीटी पर धमाका करेंगी ये 7 नई फिल्में-सीरीज

चार दिन बाद भी 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई ‘हैवान’
‘हैवान’ की कमाई में लगातार गिरावट जारी है. रिलीज के चौथे दिन तो ये फिल्म लाखों में ही सिमट गई. फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इतनी ठंडी है कि चार दिन बाद भी ये 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है. ऐसे में अब ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. क्योंकि जब ये वीकेंड पर ही कमाई में तेजी नहीं दिखा पाई तो अब वीकडेज में तो इसकी कमाई में उछाल आना नामुमकिन है.  

निगेटिव रिव्यू की वजह से बिगड़ा ‘हैवान’ का खेल
‘हैवान’ में बोमन ईरानी, ​​श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी हैं, और मोहनलाल ने इसमें कैमियो रोल किया है. यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें दिग्गज अभिनेता असरानी आखिरी बार पर्दे पर नजर आए हैं. उनका अक्टूबर 2025 में निधन हो गया था. हालांकि, क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली मिली-जुली और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का असर फिल्म के थिएट्रिकल प्रदर्शन पर पड़ा है.

ये भी पढ़ें:-यश और कियारा की Toxic ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment