Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: 15 सितंबर 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। परिवार और रिश्तों के मामले में भी दिन मिला-जुला रह सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मकर राशि तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और किन मामलों में आपको सतर्क रहना होगा।

2 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज का दिन आत्ममंथन और खुद को बेहतर बनाने का है। यदि लंबे समय से कोई नई कला, तकनीक या कौशल सीखने की इच्छा थी, तो आज उससे शुरुआत करना बेहद फायदेमंद रहेगा। दूर स्थान या विदेश से करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो आपके भविष्य की दिशा बदल दे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। हालांकि स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें और मौसमी परेशानियों से बचाव रखें। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से बातचीत में संयम रखें, क्योंकि छोटी वैचारिक असहमति विवाद का रूप ले सकती है। व्यापार में बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा। आज किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।

3 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
वृष राशि
आज आर्थिक मामलों में आपके लिए शानदार संभावनाएं बन रही हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और अचानक आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी तथा वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने काम को मित्रों की मदद से पूरा करने में सफलता मिल सकती है। व्यापार में मुनाफे के नए स्रोत खुलेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। हालांकि सफलता मिलने पर अहंकार को खुद पर हावी न होने दें। सहकर्मियों और परिवार के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

4 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आलस्य छोड़कर पूरी मेहनत करनी होगी। अधूरे काम तेजी से पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। दूसरी ओर, बेवजह के विवाद और बहस से दूरी बनाए रखें, क्योंकि आपकी एक तीखी बात बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है। व्यापार में आज सावधानी जरूरी है और पैसों के लेन-देन या उधार से बचना बेहतर रहेगा।

5 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आपकी योजनाओं को सफलता मिलने के मजबूत संकेत हैं। जिस काम को लेकर आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, वह अब आगे बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी कार्यक्षमता व उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार की स्थिति भी पहले से मजबूत होगी। हालांकि लंबी दूरी की यात्रा आज थकान और तनाव बढ़ा सकती है, इसलिए संभव हो तो इसे टालें। खान-पान को लेकर विशेष सावधानी रखें। आज सामने आने वाले अवसरों को पहचानकर उनका समय पर लाभ उठाना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

