लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘पहलगाम आतंकी हमले में नहीं पाक का हाथ’, मलेशिया PM के बयान से झूमे बिलावल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पाकिस्तान को आतंक प्रायोजित देश मानने से इनकार दिया. उनके इस बयान को पाकिस्तानी नेता बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं. एक इंटरव्यू में अनवर इब्राहिम से पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की साजिश को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा पहलगाम में हुआ आतंकी हमाला पाकिस्तान प्रायोजित था इसका कोई भी सबूत नहीं है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

अनवर इब्राहिम के बयान पर बिलावल भुट्टो का रिएक्शन

अनवर इब्राहिम की तारीफ करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, ‘अब नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब हो गई है. सच ये है कि भारत ने झूठ के आधार पर युद्ध शुरू किया था. भारत को अब सीजफायर के समय की गई अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहिए और पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सहमत होना चाहिए. ताकि हम सब मिलकर अपने क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता ला सकें.’

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में अनवर इब्राहिम ने कहा था कि मलेशिया की सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें आतंकवाद में पाकिस्तान सरकार की किसी भी संलिप्तता के बारे में जानकारी नहीं दी है. मलेशियाई नेता से ये भी पूछा गया कि क्या गाजा में इजरायल की कार्रवाई राज्य आतंकवाद के दायरे में आती है? उन्होंने इसका जवाब हां में दिया और इसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद बताया. उन्होंने कहा, ‘गाजा या फिलिस्तीन का मुद्दा कोई नया मुद्दा नहीं है. यह जंग हमास के बिना भी 70 सालों से चल रहा है.’

ब्रिक्स में पहलगाम हमले की निंदा

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली घोषणापत्र में पीएम मोदी ने पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई है. इसमें आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया गया. घोषणापत्र में आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही, आतंकवाद को फंडिंग और आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया गया. ब्रिक्स देशों ने कहा कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से नहीं जोड़ा जाना चाहिए. साथ ही, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों और उन्हें समर्थन देने वालों को जवाबदेह ठहराने और संबंधित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत न्याय के कटघरे में लाने की बात कही गई.

ब्रिक्स में काउंटर टेररिज्म एक्शन प्लान

घोषणा में ब्रिक्स काउंटर-टेररिज्म वर्किंग ग्रुप और इसके पांच उप-समूहों की गतिविधियों का स्वागत किया गया. साथ ही ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म स्ट्रेटजी, काउंटर टेररिज्म एक्शन प्लान और ब्रिक्स काउंटर-टेररिज्म वर्किंग ग्रुप के पोजिशन पेपर के आधार पर आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई गई. ब्रिक्स देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही. साथ ही संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के तहत अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन को जल्द अंतिम रूप देने और उसे अपनाने का आह्वान किया.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment