लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम एशिया संकट:us ने ईरान के सबसे उंचे पुल को हवाई हमले में किया तबाह, तेहरान का करज से संपर्क टूटा – Middle East Tallest Bridge B1 Airstrike Tehran Karaj Cut Off

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। जंग के 34वें दिन हवाई हमलों में पश्चिम एशिया के सबसे ऊंचे पुल को निशाना बनाया गया है। इस हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान का अपने पड़ोसी शहर करज से संपर्क पूरी तरह कट गया है। स्थानीय मीडिया ने इस भीषण हमले की पुष्टि की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुल के अलावा करज शहर के कई अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया है, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल है।

ईरानी इंजीनियरिंग का गौरव था यह पुल

जिस बी1 ब्रिज को इस हमले में निशाना बनाया गया है, वह ईरान के लिए सिर्फ एक रास्ता भर नहीं था। यह पश्चिमी एशिया के सबसे आधुनिक इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स में से एक था, जिसे पूरी तरह से ईरानी तकनीक की मदद से तैयार किया गया था। इस पुल की खासियतें हैरान करने वाली थीं। यह पुल 1,050 मीटर लंबा था और आठ हिस्सों में बंटा था। इसका सबसे लंबा हिस्सा 176 मीटर का था। इसे थामने के लिए 136 मीटर ऊंचा एक विशाल खंभा बनाया गया था। इसे बनाने में करीब 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारी-भरकम लागत आई थी।

इसी साल की शुरुआत में पुल का उद्घाटन हुआ था। दावा किया गया था कि यह पुल न सिर्फ दो बड़े शहरों को जोड़ेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भी नई रफ्तार देगा। लेकिन इस हमले ने ईरान के इस सपने को तगड़ी चोट पहुंचाई है।

यह भी पढ़ें: क्या होर्मुज में टोल वसूल रहा ईरान?: विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब; ब्रिटेन में हो रही बैठक में शामिल होगा भारत

ऐतिहासिक पाश्चर इंस्टीट्यूट भी बना निशाना

पुल के तबाह होने के साथ ही गुरुवार को ईरान के मशहूर ‘पाश्चर इंस्टीट्यूट’ पर हुए हमले ने भी पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि अमेरिकी-इस्राइली हमलावरों ने ईरान के पाश्चर इंस्टीट्यूट पर हमला किया है।

आपको बता दें कि यह संस्थान ईरान ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम एशिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित सार्वजनिक स्वास्थ्य और अनुसंधान केंद्र है। इसकी स्थापना साल 1920 में पेरिस के पाश्चर इंस्टीट्यूट और तत्कालीन ईरानी सरकार के बीच एक खास समझौते के तहत की गई थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दलीप ट्रॉफी फाइनल:तिहरा शतक नहीं लगा सके ईशान किशन, ईस्ट जोन ने बनाया विशाल स्कोर; कुशाग्र ने जड़ा शतक – Duleep Trophy Final Day 2 Highlights: East Zone Vs South Zone Match Report Scorecard Ishan Kishan

सीजी:दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र युवराज सोनी की मौत, परिजनों में पसरा मातम – Durg Student Yuvraj Soni Dies In Delhi’s Satya Niketan Building Collapse; Grief Grips His Family

बंगाल में मांसाहार पर बवाल:धीरेंद्र शास्त्री बोले- नवरात्र में नॉनवेज न खाएं, भाजपा ने दी संस्कृति की दुहाई – Uproar In Bengal Over Dhirendra Shastri Advice Abstain Nonvegetarian Food During Navratri Bjp Distances Itself

Duleep Trophy Final Live:ईस्ट जोन की पहली पारी 708 रन पर समाप्त, ईशान किशन ने बनाए 270 रन – East Zone Vs South Zone Final Live Score, Duleep Trophy 2026 Final Match Live Updates Ishan Kishan, Kushagra

यूपी:एक और सिक्स लेन हाईवे का सर्वे शुरू, 50 सड़कों से जुड़ेगा नया कॉरिडोर; 500 गांवों की बदलेगी तस्वीर – Six-lane Highway Will Be Constructed From Lalganj To Barabanki New Corridor Will Connect To 50 Roads

दलीप ट्रॉफी:ईशान किशन ने 39 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज – Ishan Kishan Joins Yashasvi Jaiswal: 5 Batters To Score Double Centuries In Duleep Trophy Final

Leave a Comment